केरन में 13वें दिन भी सेना और घुसपैठियों के बीच मुठभेड़ जारी

सेना ने दावा किया है कि बहुत जल्द शालबट्टू से घुसपैठियों का सफाया कर दिया जाएगा। आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करते हुए सेना के जवानों ने केरन के लशदट इलाके में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। सेना का मानना है कि इलाके में तकरीबन 40 आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर रहे है। गौरतलब है कि 26 सितंबर से ही सेना और आतंकियों कोे बीच केरन में मुठभेड़ जारी है।
वहीं इस मसले पर विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि देश में इस समय कुछ नेता सेना को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल भारतीय सेना के लिए कर रहे है वो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि सीमा पर घुसपैठ मसले पर पाकिस्तान सैन्य वार्ता पर राजी हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications