11 साल के युवक की मौत के बाद कश्मीर में फिर बिगड़े हालात
नई दिल्ली। कश्मीर घाटी में हालात फिर से खराब होने की ओर है। यहां 11 वर्षीय जुनैद अहमद की मौत के बाद लोगों ने उसका शव लेकर प्रदर्शन किया।

शव लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी
इस मामले पर रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार को नमाज के बाद हुई पत्थरबाजी में शामिल था। हालांकि कुछ लोगों को कहना है कि वो विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं था।
हो गई मौत
बताया गया कि जुनैद के सिर और सीने में पैलेट गन के छर्रे लगने के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर चोट के कारण शनिवार (8 अक्टूबर) को उसकी मौत हो गई।
जुनैद की मौत के बाद इलाके में जमकर विरोध प्रदर्शन हुए। जुनैद का शव उठाए लोगों ने भारत विरोधी नारे लगाए। बता दें कि विरोध प्रदर्शन के बाद श्रीनगर के कई हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

जुनैद के परिजन
विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ के तितर-बितर करने केलिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इस दौरान भी मोमिन और हिलाल नाम के दो लोगों को चोट आई है।
बता दें कि इसी साल 8 जुलाई कोसेना और पुलिस की ओर से किए गए संयुक्त कार्रवाई में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को मार गिराया गया था, जिसके बाद से ही खराब हुए हालात बीते 3 महीने से नहीं सुधर पाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications