Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

श्रीसंत ने धोनी-द्रविड़ पर निकाली भड़ास, बोले- मेरी इस हालत के जिम्मेदार ये लोग हैं

पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत ने एक इंटरव्यू में कई हैरान करने वाली बातें कही। एक सवाल के जवाब में श्रीसंत ने कहा कि ''अगर मुझे फिर से खेलने का मौका मिलता है तो मैं किसी अन्य देश के लिए खेलना चाहूंगा।'' श्रीसंत ने महेंद्र सिंह धोनी और राहुल द्रविड़ पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि इन दोनों खिलाड़ि

नई दिल्लीः पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत ने एक इंटरव्यू में कई हैरान करने वाली बातें कही। एक सवाल के जवाब में श्रीसंत ने कहा कि ''अगर मुझे फिर से खेलने का मौका मिलता है तो मैं किसी अन्य देश के लिए खेलना चाहूंगा।'' श्रीसंत ने महेंद्र सिंह धोनी और राहुल द्रविड़ पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों ने उनकी कोई मदद नहीं की।

बीसीसीआई पर लगाए कई आरोप

बीसीसीआई पर लगाए कई आरोप

श्रीसंत ने रिपब्लिक टीवी को दिए इस इंटरव्यू में बीसीसीआई पर भी कई आरोप लगाए, उन्होंने दावा किया कि स्पॉट फिक्सिंग के मामले में कई ओर खिलाड़ियों के नाम भी शामिल थे और ये खिलाड़ी अब भी टीम इंडिया का हिस्सा बने हुए हैं। श्रीसंत का कहना था कि बीसीसीआई ने इन खिलाड़ियों शह दे रखी है।

धोनी और द्रविड ने नहीं की मदद- श्रीसंत

धोनी और द्रविड ने नहीं की मदद- श्रीसंत

श्रीसंत ने दावा किया कि मुदगल कमेटी की रिपोर्ट में 13 खिलाड़ियों के नाम थे और BCCI ने इन नामों को सार्वजनिक ना करने की अपील की थी। श्रीसंत ने कहा कि उनके बुरे दौर में धोनी और द्रविड़ ने उनकी कोई मदद नहीं की। सीनियर खिलाड़ियों ने उनके लिए कोई स्टैंड नहीं लिया।

BCCI ने श्रीसंत पर आजीवन बैन लगा दिया था

BCCI ने श्रीसंत पर आजीवन बैन लगा दिया था

इंटरव्यू में बोलते हुए श्रीसंत ने कहा कि स्पॉट फिक्सिंग में राहुल द्रविड राजस्थान रॉयल्स के सपोर्ट में खड़े थे। लेकिन राहुल ने मेरे कोई मदद नहीं की। बता दें, BCCI ने श्रीसंत पर आजीवन बैन लगा दिया था, हालांकि उन्होंने इसके खिलाफ कोर्ट में अपील की थी, लेकिन अभी भी श्रीसंत को इससे राहत नहीं मिली है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+