साक्षी मलिक ने कहा- सरकार के खिलाफ नहीं है हमारी लड़ाई, कांग्रेस को लेकर लगे आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

Wrestlers Protest: पहलवान सत्यव्रत कादियान और साक्षी मलिक का कहना है कि उनकी लड़ाई सरकार के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि, हमारी लड़ाई महिलाओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार को लेकर थी।

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ दिल्ली पुलिस की चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत कादियान ने एक वीडियो जारी किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'हमारी लड़ाई सरकार के खिलाफ नहीं है, बल्कि डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के कुकर्मों के खिलाफ है।'

उन्होंने कहा कि, 'कुछ लोग थे जो हमारे विरोध के दौरान हमारा समर्थन करते रहे जिनमें (भीम आर्मी प्रमुख) चंद्रशेखर आजाद और (जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल) सत्यपाल मलिक शामिल थे, जिन्होंने हमें बिना किसी डर के अपने मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।'

Wrestlers Protest

सत्यव्रत कादियान ने वीडियो में आगे कहा कि आरोप लगाए गए कि ये आंदोलन कांग्रेस पार्टी के नेता दीपेंद्र हुड्डा के कहने पर किया था, लेकिन ये सच नहीं है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन की परमिशन बीजेपी लीडर बबीता फोगाट और तीर्थ राणा ने ली थी। उन्होंने कहा हमारी लड़ाई महिलाओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार को लेकर थी।

पहलवान साक्षी मलिक ने वीडियो जारी कर कहा कि, 'नाबालिग महिला पहलवान के परिवार को डराया और धमकाया गया है, धमकी के बाद उसने बयान बदल लिया। हमारे खिलाफ अफवाएं फैलाई जा रही हैं। कुश्ती से जुड़े 90% लोगों को सच्चाई पता है।'

उन्होंने आगे कहा कि,' 12 साल से महिला पहलवानों से छेड़छाड़ हो रही थी। कई लोग इसके खिलाफ आवाज उठाना चाहते थे, लेकिन हमारी रेसलिंग कमेटी में एकता की कमी थी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+