मेरे से छोटा.... उर्वशी रौतेला ने खुलेआम लिए ऋषभ पंत के मजे, इशारों इशारों में क्रिकेटर को लेकर कह दी बड़ी बात

उर्वशी रौतेला बस कर... मेरा पीछा छोड़ दे...ये शब्द हैं इंडियन क्रिकेटर ऋषभ रौतेला के। जिन्होंने तंग आकर उर्वशी रौतेला के लिए ये पोस्ट लिखा था। जब-जब ऋषभ पंत सुर्खियों में आते हैं, खुद ब खुद उर्वशी रौतेला का नाम उनसे जुड़ ही जाता है। इसे इत्तफाक तो नहीं माना जा सकता। अब हाल ही में एक बार फिर कुछ ऐसा हुआ, जिससे उर्वशी एक बार फिर चर्चा में आ गईं।

हाल ही में उर्वशी रौतेला ने एक मेट्रोमोनियल साइट का एड किया। इस दौरान वे कहती दिखीं कि तमाम लोगों से मिली हूं, जिनमें बिजनेसमैन हैं, एक्टर्स हैं। इसके बाद वे क्रिकेटर्स की ओर भी इशारा करती हैं और बोलती हैं कुछ क्रिकेटर्स भी रहे हैं। और कई तो ऐसे हैं जो मेरी हाइट के नहीं हैं।

Urvashi rautela

अब उर्वशी का ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। लोगों को ऋषभ का वही पोस्ट याद आ गया कि बस कर बहन और कितना करेगी पब्लिसिटी के लिए। अब उर्वशी के इस क्लिप पर भी लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। हर कोई कह रहा है कि उर्वशी को ऐसे बातों-बातों में पंत को टार्गेट करना छोड़ देना चाहिए।

साल 2018 का समय था जब अफवाहें थीं कि उर्वशी और ऋषभ एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उस समय ऋषभ दिल्ली के लिए खेलते थे। उर्वशी चाहती थीं कि ये रिश्ता ऑफिशियल हो जाए मगर ऐसा नहीं हुआ। और फिर इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को ब्लॉक कर दिया था। बस तभी से उर्वशी समय समय पर ऋषभ पंत को लेकर मौज काटती नजर आ जाती हैं।

यहां देखें वीडियो...

बताते चलें कि ये पहली बार नहीं है जब उर्वशी ने बातों ही बातों में पंत की ओर इशारा किया हो। इससे पहले भी कई दफा वे ऋषभ पंत को इनडायरेक्टली टार्गेट कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+