WWE स्टार John Cena को खली ने सिखाई हिंदी, वीडियो वायरल
WWEस्टार जॉन सीना को भारत में बड़ी संख्या में लोग पसंद करते हैं। हाल ही में भारत में सुपरस्टार स्पेक्टेकल का आयोजन किया गया जिसमे लोगों को भारत में जॉन सीना को लाइव देखने का मौका मिला। Superstar Spectacle 2023 में जॉन सीना ने सैथ रॉलिंस के साथ मिलकर जियोवानी विंची और लुडविग काइजर को हराया था।
भारत में आयोजित हुए इस इवेंट के दौरान जॉन सीना ने द ग्रेट खली के साथ एक वीडियो बनाया है जिसमे देखा जा सकता है कि खली जॉन सीना को हिंदी बोलना सिखा रहे है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

वीडियो में खली कहते हैं कि जॉन आपने पिछली बार मुझे अंग्रेजी सिखाई थी, इस बार मैं आपको हिंदी सिखाउंगा। वीडियो में जॉन सीना कहते हैं कि मैंने खली का फोन पकड़ रखा है, जॉन सीना ने कहा कि खली मुझे पूरा दिन हिंदी सिखा रखे हैं।
वीडियो में जॉन खली जॉन सीना से कहते हैं कि कहिए चक दे फट्टे, नाप दे गिल्ली, शाम को बॉम्बे, सुबह को दिल्ली। जॉन सीना इस लाइन को खली के साथ दोहराते हैं। जब जॉन सीना पूछते हैं कि मैंने हिंदी में क्या कहा तो खुद खली पूछते हैं कि चक दे फट्टे का क्या मतलब होता है। वह खुद भी इसका मतलब नहीं बता सके।
बता दें कि खली ने WWE में 2006 में डेब्यू किया था, इसके बाद उन्होंने अंडरटेकर को हराया था। इगले साल उन्होंने वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियन का खिताब जीता था। 2007 में फिउड के दौरान जॉन सीना ने खली को जजमेंट डे और वन नाइट स्टैंड इवेंड में हराया था और वह WWE के चैंपियन बने थे।












Click it and Unblock the Notifications