यूएस ओपन में भारतीय खिलाड़ी पर बरसा पैसा, हार के बावजूद हुआ मालामाल, खटाखट मिली करोड़ों की इनामी राशि
US Open 2025: यूएस ओपन 2025 में युकी भांबरी ने जो इतिहास रचा है, वह भारतीय टेनिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने अपने करियर में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसी शानदार प्रदर्शन के चलते, युगल वर्ग में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली हर टीम को एक बड़ी इनामी राशि दी जाती है।
युकी ने टॉप लेवल पर जाकर अपने खेल से कई युवाओं के लिए प्रेरणा का काम किया है, हालांकि वह यूएस ओपन में सेमीफाइनल से आगे तो नहीं जा पाए लेकिन अच्छी इनामी राशि जीतने में उनको सफलता मिली है। हालांकि पूरी रकम दोनों प्लेयर्स में बांटी गई है।

US Open 2025: भारतीय खिलाड़ी को कितने पैसे मिले
यूएस ओपन 2025 के नियमों के अनुसार, युगल वर्ग में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली हर जोड़ी को $250,000 (करीब ₹2.20 करोड़) की इनामी राशि मिली। यह राशि दोनों खिलाड़ियों के बीच बराबर बांटी जाएगी, जिससे युकी भांबरी को लगभग ₹1.10 करोड़ की मोटी रकम मिली।
US Open 2025: सबसे बड़ी रकम किसे मिली
यूएस ओपन 2025 में कार्लोस अल्काराज़ और जानिक सिनर दोनों ने ही टेनिस जगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। फाइनल में अल्काराज़ ने सिनर को हराकर पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया, जिसके बाद उन्हें विजेता के तौर पर $5 मिलियन की इनामी राशि मिली। आज के विनिमय दर के अनुसार, यह रकम लगभग 44 करोड़ रुपये होती है।
US Open 2025: सिनर को बड़ी रकम
दूसरी ओर, भले ही जानिक सिनर को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उपविजेता के तौर पर उन्हें भी एक बड़ी राशि मिली। सिनर को $2.5 मिलियन दिए गए, जो भारतीय रुपयों में करीब 22 करोड़ रुपये होते हैं। इन इनामी राशियों ने यूएस ओपन को दुनिया का सबसे धनी टेनिस टूर्नामेंट बना दिया है, और यह दिखाता है कि इस खेल में शीर्ष पर पहुंचने के बाद खिलाड़ियों को कितनी बड़ी आर्थिक सुरक्षा मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications