योग अपनाने के बाद भारतीय टेनिस स्टार की बदली किस्मत? 43 वर्ष की उम्र में जीत लिया था बड़ा टूर्नामेंट
फिटनेस के लिए खिलाड़ी कई तरह की ट्रेनिंग से गुजरते हैं और प्रोफेशनल ट्रेनर्स उनकी मदद करते हैं। इसके बाद एक नया ट्रेंड भी देखने को मिला है। योग के प्रचार-प्रसार में वृद्धि के साथ खेल जगत से जुड़े लोगों का ध्यान भी इस तरफ आकर्षित हुआ है।
सभी का तो नहीं कह सकते लेकिन कई खिलाड़ी योग से जुड़े हैं। उन्होंने इसे अपनाते हुए अपने जीवन में बदलाव भी किया है और करियर में भी इसका फायदा उनको हुआ है। ऐसा ही एक नाम भारतीय टेनिस जगत से है, जिसने योग अपनाया और फायदा भी मिला।

भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना के जीवन में योग का भी एक स्थान है। उन्होंने कोरोना वायरस के बाद योग अपना लिया। इसे लेकर उनकी तरफ से एक बार बयान भी आया था। रोहन बोपन्ना को योग का फायदा अपने टेनिस करियर में भी मिला है।
योग को लेकर बोपन्ना ने कहा था कि भारत में यह पहले से ही मौजूद था लेकिन मैंने इसे लेकर कोई प्रयास नहीं किया था। मैंने सोचा था कि मुझे इसमें मज़ा नहीं आएगा। योग अपनाने के बाद मुझे काफी फर्क महसूस हुआ। इससे मेरी टाँगे और बॉडी ही मजबूत नहीं हुई बल्कि टेनिस कोर्ट पर भी शांत रहने में मदद मिली।
बोपन्ना ने योग अपनाने के बाद एक बड़ा खिताब अपने नाम किया है। वह 43 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने में सफल रहे। साल 2024 के ऑस्ट्रेलियन ओपन में उन्होंने डबल्स (ओपन एरा) का ख़िताब अपने नाम किया था। अपने ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन के साथ मिलकर उन्होंने ख़िताब पर कब्जा जमा लिया और टेनिस जगत में तहलका मचा दिया क्योंकि इस उम्र में टाइटल जीतना बड़ा मुश्किल काम है।
आज इंटरनेशनल योग दिवस है और रोहन बोपन्ना ने इस पर सभी को शुभकामनाएं भी दी हैं। रोहन बोपन्ना ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर योग दिवस को लेकर एक स्टोरी भी पोस्ट की है।












Click it and Unblock the Notifications