Wimbledon 2024 में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी पूरी दुनिया की नजर, आखिर किसे मिलेगी जीत!
Wimbledon 2024 Top Five Players: 1 जुलाई से विंबलडन 2024 टेनिस चैंपियनशिप की शुरुआत हो गई है। कार्लोस अल्कारेज ने विंबलडन 2023 चैंपियनशिप में पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया था। वहीं मार्केटा वांद्रौसोवा ने विंबलडन चैंपियनशिप के महिला एकल जीतने में कामयाबी हासिल की थी। इन दोनों खिलाड़ियों पर एक बार फिर नजर रहने वाली है।
कार्लोस अल्कारेज
कार्लोस अल्कारेज पिछले कुछ समय से शानदार फार्म में दिखाई दे रहे हैं। साल 2024 के विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप पर भी वह कब्जा जमाना चाहेंगे। उन्होंने हाल ही में फ्रेंच ओपन 2024 का खिताब अपने नाम किया है। ऐसे में कार्लोस अल्कारेज पर फैंस की नजरे बनी रहेगी। विंबलडन में कार्लोस अल्कारेज भी धमाकेदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

जैनिक सिनर
दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी 22 वर्षीय जैनिक सिनर पर भी फैंस की नजरें रहेगी। जैनिक सिनर आधिकारिक तौर पर नोवाक जोकोविच की जगह विश्व नंबर 1 बनने वाले पहले इतालवी खिलाड़ी हैं। उन्हें इस साल भी विंबलंडन 2024 जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इससे पहले साल 2024 में ही जैनिक ने ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब अपने नाम किया था।
नोवाक जोकोविच
इस लिस्ट में नोवाक जोकोविच का नाम भी शामिल है। अब तक 24 ग्रैंड स्लैम जीत चुके नोवाक जोकोविच की नजरें विंबलंडन 2024 पर होगी। पिछले साल यानी विंबलडन 2023 के फाइनल में उन्हें कार्लोस अल्कारेज से करारी हार का सामना करना पड़ा था।
इगा स्विटेक
इगा स्विटेक भी इस रेस में शामिल हैं। अब तक पांच ग्रैंड स्लैम इगा स्विटेक ने अपने नाम किया है। इगा स्विटेक को विंबलंडन 2024 में महिला एकल जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वह पिछले साल विंबलंडन क्वार्टर फाइनल में अलीना सूरत से हार गई थी।
कोको गॉफ
टेनिस फैंस की निगाहें दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी कोको गॉफ पर होगी। उन्होंने पिछले साल यूएस ओपन का खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications