'आई लव यू सानिया,' कौन है जिसने सरेआम किया टेनिस स्टार को प्रपोज, हिम्मत जुटा कही दिल की बात

Sania Mirza: भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा अपने एक्स हसबैंड शोएब मलिक के साथ तलाक के बाद जीवन अच्छी तरह बिता रही हैं और काफी खुश भी नजर आ रही हैं। एक दौर था जब वह पूरी तरह से टूट गई थीं लेकिन इसका एहसास तक नहीं होने दिया और सब कुछ झेल लिया।

सानिया मिर्ज़ा तलाक के बाद कभी-कभी भारत आती रहती हैं लेकिन दुबई नहीं छोड़ा है। वहां रहकर वह काम करती हैं और खुशहाल जीवन व्यतीत करती हैं। सानिया मिर्ज़ा अपने बेटे इजहान के साथ दुबई में रहती हैं। अक्सर वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।

sania mirza

हाल ही में सानिया ने अपने बेटे के साथ एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है। इसके बाद फैन्स इस पर टूट पड़े और तारीफों के पुल बाँध रहे हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इस फोटो के बहाने अपने मन की बात भी कहते हुए नज़र आए हैं। अपने दिल की बात कहते हुए फैन्स भी दिखाई दिए हैं।

एक फैन ने सरेआम सानिया मिर्ज़ा को आई लव यू बोल दिया। कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने सानिया मिर्ज़ा को शादी करने का ऑफ़र तक दे डाला। ज्यादातर लोग उनकी इज्जत करते हैं और शोएब मलिक को कोसते हैं। सानिया मिर्ज़ा को तलाक के बाद से काफी सपोर्ट मिला है, यह उनके लिए एक अच्छा संकेत है।

शोएब मलिक के बराबर कमाई करने वाली इस भारतीय टेनिस स्टार के पास दुबई में ही घर है, हाल ही में सानिया के दुबई स्थित घर के फोटो सामने आए थे। वह करोड़ों के घर में रहती हैं। हालांकि इसकी वास्तविक कीमत तो सामने नहीं आई लेकिन काफी महंगा घर है।

Sania Mirza के घर पर किसका नाम

घर के ऊपर लगी शोएब मलिक की नेमप्लेट भी सानिया मिर्ज़ा ने हटा दी थी और अपने बेटे का नाम लगा दिया। सानिया एंड इजहान नाम की प्लेट अब घर पर लगाई है। इसके अलावा वह ब्रॉडकास्ट में भी बीजी रहती हैं। हाल ही में ऑस्ट्रलियन ओपन में सानिया मिर्जा सोनी के साथ काम कर रही थीं।

Sania Mirza की भारत में प्रोपर्टी

दुबई के अलावा भारत में भी उनके पास काफी प्रोपर्टी है। उधर प्यार में धोखा देकर तीसरी शादी करने वाले शोएब मलिक के तलाक की खबरें सामने आ रही थीं। हालांकि फ़िलहाल तो ऐसा कुछ नहीं हुआ है। शोएब मलिक पब्लिक प्लेटफॉर्म पर कम ही दिखाई देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+