कौन है टेनिस का सबसे स्टाइलिश खिलाड़ी? जानने के बाद कार्लोस अल्काराज के फैन्स हो जाएंगे नाराज
Most Stylish Tennis Player: टेनिस वर्ल्ड में एक ऐसा खेल है, जिसके मैच कुछ ही घंटों में समाप्त हो जाते हैं। दुनिया भर में इस खेल के करोड़ों प्रशंसक हैं। भारत से भी कुछ बड़े खिलाड़ी टेनिस में हुए हैं लेकिन दिग्गजों में कुछ अन्य देशों के खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों का स्टाइल और फैशन भी फैन्स को आकर्षित करता है।
कई बड़े धांसू खिलाड़ी अपनी स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। फैन्स के मन में एक सवाल यह भी उठता है कि टेनिस जगत में सबसे स्टाइलिश पुरुष खिलाड़ी कौन है। हर फैन अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ी को स्टाइलिश मानता है लेकिन कुछ खिलाड़ियों की तारीफ ऐसे लोग भी कर देते हैं, जो उनके फैन नहीं होते।

इस समय अगर सबसे स्टाइलिश टेनिस खिलाड़ी की बात की जाए, तो उनमें इटली के माटेओ बेरेटिनी का नाम प्रमुखता से लिया जाना चाहिए। उनकी स्टाइल मॉडर्न और बेस्ट दिखती हैं। वह कई लग्जरी फैन्स ब्रांडों के साथ काम करते हैं। उनके ऊपर साधारण कपड़े भी अच्छी तरह जमते हैं।
एक और ख़ास बात यह भी है कि बेरेटिनी कोर्ट से दूर होते हैं, तो मॉडलिंग करना पसंद करते हैं। फैन्स भी उनको स्टाइल की वजह से पसंद करते हैं। इन्स्टाग्राम पर उनके 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर हैं। उनको दुनिया के सबसे स्टाइलिश खिलाड़ी कह सकते हैं। हालांकि स्टाइल के मामले में बेस्ट खिलाड़ी चुनने के लिए कोई खास पैमाना नहीं है।
बेरेटिनी को कपड़ों के ब्रांड ह्यूगोबॉस ने साइन किया है। वह उनके कपड़े पहने हुए दिखेंगे। किसी भी टूर्नामेंट के दौरान उनके स्टाइल पर नजरें जरूर होती हैं। खेल के साथ ही उनका स्टाइल, डिजाइन किये हुए कपड़े पसंद करते हैं। उनका हेयर स्टाइल भी लोगों को आकर्षित करता है।
टेनिस में हाल ही में कार्लोस अल्काराज ने फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट जीता है और उनका स्टाइल भी लोग पसंद करते हैं लेकिन वह इस मामले में फ़िलहाल पीछे हैं। कार्लोस अल्काराज को टॉप पांच में तो नहीं लेकिन टॉप दस में गिना जा सकता है। अन्य प्लेयर्स की बात करें, तो राफेल नडाल, गाएल मोंफिस, नोवाक जोकोविक, स्टेफनोस टीसिटसिपास, वैसेक पोसपिसिल, कैसपर रूआड, फ्रांसिस टियाफ़ो, एंड्रियाज सेप्पी, का नाम लिया जा सकता है।
रोजर फेडरर ने 2022 में टेनिस से संन्यास ले लिया था। अपने समय में उनका स्टाइल भी काफी धांसू था। उनके खेल के साथ फैशन भी चर्चा में रहता था। आज भी फेडरर काफी स्टाइलिश माने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications