Sania Mirza: सानिया मिर्ज़ा का खास यार कौन? नाम जानकर नहीं होगा आपको भी यकीन

Sania Mirza: भारतीय टेनिस जगत के सबसे बड़े नामों को देखा जाए, तो सानिया मिर्ज़ा उनमें से एक हैं। महिला टेनिस में सानिया मिर्ज़ा ने ही अन्य लड़कियों को आगे आने के लिए प्रेरित किया है। रिटायरमेंट के बाद भी सानिया मिर्ज़ा के फैन्स उसी तरह उत्साहित रहते हैं। वह फैन्स से इन्स्टाग्राम के जरिये जुड़ी रहती हैं।

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्ज़ा ने खुद को संभालने का प्रयास तो किया ही है लेकिन उनके फ्रेंड्स का काफी ज्यादा साथ उनको मिला है। जिसके कारण उन्होंने उस मुश्किल समय से खुद को जल्दी बाहर लाने में सफलता पाई।

sania mirza

सानिया मिर्ज़ा के कुछ दोस्तों को तो सभी जानते हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर उनकी मुलाकातों के पोस्ट आते हैं लेकिन लड़कों में उनके दोस्तों के बारे में ज्यादा लोगों को शायद पता नहीं है। ऐसे में सानिया मिर्ज़ा के 4 ऐसे दोस्तों के बारे में जरूर जानना चाहिए, जो उनके दिल के करीब हैं।

युवराज सिंह

सानिया मिर्ज़ा और युवी की दोस्ती उस समय से है, जब युवराज टीम इंडिया के लिए खेलते थे और सानिया भारत के लिए टेनिस खेला करती थीं। दोनों को ज्यादा साथ में नहीं देखा जाता है लेकिन जन्मदिन आदि मौकों पर सानिया ने युवी को विश कई बार किया है और दोस्तों के साथ इस्तेमाल होने वाली भाषा से शुभकामनाएं दी हैं।

रोहन बोपन्ना

टेनिस जगत से बोपन्ना भी आते हैं और खेल के समय से ही दोनों में गहरी दोस्ती है। जब ऑस्ट्रेलियन ओपन में बोपन्ना ने जीत दर्ज की थी, तो सानिया ने अपने दोस्त के लिए ख़ुशी जताई थी। इसके बाद दोनों को कुछ मौकों पर एक साथ देखा गया है, रोहन के साथ उनकी बेहतरीन दोस्ती है। दोनों मिक्स्ड डबल्स में एक साथ भारत के लिए खेल भी चुके हैं, तो वहां से भी उनकी दोस्ती मजबूत हुई।

महेश भूपति

महेश भूपति और सानिया की दोस्ती जगजाहिर है, दोनों हाल ही में चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान एक क्रूज पर भारत का मैच देख रहे थे और दुबई में थे। उनके साथ कुछ अन्य दोस्त भी थे। भूपति और सानिया की दोस्ती भी आज से नहीं है, बल्कि पुरानी है।

रॉबिन उथप्पा

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा और सानिया की दोस्ती एक खास कारण से है। हाल ही में दुबई में सानिया से उनकी मुलाक़ात हुई थी, उथप्पा अपने परिवार के साथ गए थे। उथप्पा की पत्नी शीतल गौतम भी टेनिस खिलाड़ी हैं और सानिया की दोस्त हैं, उस वजह से रॉबिन और सानिया की भी अच्छी दोस्ती हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+