Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Tennis Premier League में धमाल मचाने को तैयार खिलाड़ी, टूर्नामेंट में पहली बार होगा ये कमाल

Tennis Premier League: भारत की सबसे बड़ी प्रोफेशनल टेनिस लीग टेनिस प्रीमियर लीग (TPL) अपने सातवें सीजन के साथ एक नया इतिहास रचने जा रही है। यह सीजन 9 दिसंबर से 14 दिसंबर तक गुजरात यूनिवर्सिटी टेनिस स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। खास बात यह है कि TPL पहली बार महाराष्ट्र के बाहर आयोजित हो रही है, जिससे यह एक बड़ा माइलस्टोन बन गया है।

8 फ्रेंचाइजी टीमें लेंगी हिस्सा (Tennis Premier League)

इस सीजन में कुल 8 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी। लीग को और खास बनाने के लिए इंटरनेशनल टेनिस स्टार्स भी आएंगे, जिनकी ATP रैंकिंग 30 से 50 के बीच है। इसके अलावा भारत के टॉप प्लेयर, दो बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोहन बोपन्ना भी इस लीग में नजर आएंगे। TPL अपने 25-पॉइंट फॉर्मेट के लिए मशहूर है, जो इसे और तेज़-तर्रार और रोमांचक बनाता है।

Tennis 1

कुनाल ठाकुर ने कही बड़ी बात

TPL के को-फाउंडर कुनाल ठाकुर ने कहा कि गुजरात में TPL लाना हमारे लिए बहुत खास है। यहां का स्पोर्ट्स कल्चर और एनर्जी शानदार है। हमें पूरा यकीन है कि सीजन 7 दर्शकों को बेहतरीन टेनिस एक्शन देगा। वहीं मृणाल जैन को-फाउंडर ने बताया कि अहमदाबाद का इन्फ्रास्ट्रक्चर और स्टेडियम इस मेगा इवेंट के लिए परफेक्ट है। इसके साथ ही उन्होंने इस टूर्नामेंट को लेकर कई बातों का जिक्र किया।

युवा खिलाड़ियों को मिल रहा मौका

गुजरात स्टेट टेनिस एसोसिएशन के सेक्रेटरी श्री माल भट्ट ने कहा कि इतिहास में पहली बार गुजरात में इतनी ऊंची रैंकिंग के खिलाड़ी आएंगे। यह राज्य के टेनिस के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। TPL सिर्फ प्रोफेशनल टेनिस तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जमीनी स्तर पर भी बड़ा काम कर रहा है। पिछले एक साल में लीग ने 20 से ज्यादा शहरों में 400 से ज्यादा टूर्नामेंट कराए हैं। साथ ही 'रेस टू गोल्ड स्कॉलरशिप' जैसे प्रोग्राम के जरिए युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+