Sania Mirza: सानिया मिर्जा को पाकिस्तान के इस शहर से है बेइंतहा मोहब्बत! टेनिस स्टार ने खुद बताया कारण

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां उनसे पाकिस्तान के पसंदीदा शहर के बारे में सवाल पूछा जाता है। सानिया ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के सभी शहर अच्छे लगते हैं, लेकिन एक खास शहर उन्हें बहुत पसंद है।

सानिया ने बताया कि पाकिस्तान के सियालकोट में शोएब मलिक (एक्स हसबैंड) का घर है और वहां वह अक्सर समय बिताती हैं। इस शहर में उनकी मुलाकातें अपनी अम्मी से भी ज्यादा होती हैं, जो उनके लिए बहुत मायने रखता है। सानिया के लिए सियालकोट केवल एक शहर नहीं, बल्कि एक ऐसा स्थान है जहां परिवार के साथ ज्यादा समय बिता पाती हैं, जिससे उन्हें मानसिक शांति मिलती है।

Sania Mirza

सानिया का यह बयान उनके पाकिस्तान से गहरे भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है। हालांकि, अब सानिया और शोएब मलिक का तलाक हो चुका है और दोनों अपनी-अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हैं।

follow me 👈 💗👀🍒😱💪 🔴iloveyou❤️ #NationsLeague #NacionalFemenino #Chatgpt #cr7 #manchester #chatgpt #AI #MacAllister...

Posted by Sania Mirza on Sunday 9 March 2025

इससे पहले सानिया मिर्जा ने रमजान के महीने में रोजा रखते हुए एक हैरान करने वाली पोस्ट शेयर की। उनकी यह पोस्ट न केवल उनके डिसिप्लिन की मिसाल पेश करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि वह अपनी फिटनेस को लेकर कितनी डेडिकेटेड हैं।

सानिया मिर्जा इफ्तार के बाद जिम में कड़ी मेहनत करती नजर आईं। यह पोस्ट उनके फैंस के लिए हैरान करने वाली थी, क्योंकि रमजान के महीने में लोग अधिकतर शारीरिक रूप से थके होते हैं, लेकिन सानिया ने अपनी अनुशासन और फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दिखाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+