सानिया मिर्ज़ा भारत-पाक मैच में किसे करेंगी सपोर्ट? खुद ही बता दिया है जवाब

Sania Mirza: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा के हर ओपिनियन पर लोगों की नजरें रहती हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्ज़ा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव नजर आती हैं और उनके कई पोस्ट वायरल रहते हैं।

पति से अलग होने के बाद अपने बेटे के साथ सानिया मिर्ज़ा दुबई में ही रहती हैं। हालांकि बीच में उनका भारत भी आना-जाना रहता है। कुछ इवेंट्स में वह हाल ही में भारत आई थीं। इस बार दुबई में एक बड़ा मौका फिर से आया है और यह चैम्पियंस ट्रॉफी है।

sania mirza

रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी मुकाबला खेला जाना है और यह मैच दुबई में ही होगा। शोएब मलिक से शादी के बाद से सवाल किये जाते रहे हैं कि क्रिकेट मैच में सानिया मिज़ा का झुकाव किस देश की तरफ रहने वाला है। भारत और पाक मैच को लेकर अब भी सवाल वही है।

सानिया मिर्ज़ा का समर्थन टीम इंडिया के लिए ही रहने वाला है। यह इसलिए नहीं है कि शोएब मलिक से उनका तलाक हो गया है और उनको धोखा मिला है। सानिया मिर्ज़ा शादी के बाद भी भारत के लिए ही टेनिस खेलती रही हैं और सपोर्ट टीम इंडिया के लिए ही रहता है।

Sania Mirza का जवाब

शोएब मलिक से शादी के बाद किसी इंटरव्यू में एक बार उनसे यही सवाल किया गया था। उस समय सानिया का जवाब था कि मैंने एक अन्य देश के आदमी से शादी की, इसका मतलब यह नहीं है कि मेरे देश के प्रति प्यार कम हो गया है। सानिया ने कहा था कि भले ही शोएब मलिक भारत के खिलाफ मैच में शतक जमा दे लेकिन जीत उस मैच में भारत की ही होनी चाहिए।

Sania Mirza किस टीम के साथ

यह बात उस समय की है, जब शोएब मलिक के साथ सानिया की अच्छी बनती थी और दोनों अपना जीवन ख़ुशी से बिता रहे थे। अब तो दोनों के बीच तलाक हो गया है और मलिक भी रिटायर हो गए हैं। सानिया ने खुद टीम इंडिया को कई बड़े इवेंट्स में टेनिस से रिप्रजेंट किया है। भारतीय टीम के कुछ पूर्व क्रिकेटर सानिया के दोस्त भी हैं। पाक के खिलाफ मैच में उनका सपोर्ट हमेशा टीम इंडिया के लिए रहेगा।

गौरतलब है कि चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेला और इसमें जीत भी दर्ज की है। अब रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में मैच होगा। यह भी हो सकता है कि सानिया इस मैच को देखने के लिए आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+