'मोहम्मद शमी से शादी कर लो इंसान अच्छा है,' सानिया मिर्ज़ा को सरेआम मिला शादी का ऑफर, रिश्ता लेकर कौन आया

Sania Mirza: सानिया मिर्ज़ा अपने लाइफ से जुड़ी हर अपडेट के बारे में अपने फैन्स को बताती हैं, शायद यही वजह है कि इस समय खेल जगत के जिन लोगों को सबसे ज्यादा प्यार मिलता है, उनमें सानिया मिर्ज़ा का नाम भी है। हाल ही में भारत आने के बाद वह वापस दुबई लौट गईं।

अपने बेटे इजहान के साथ दुबई में रह रहीं सानिया मिर्ज़ा रमज़ान के मौके पर कुछ ने कुछ शेयर जरूर करती हैं। वह कई बार कुछ ऐसे पोस्ट भी करती हैं, जिनके अलग-अलग मायने निकाले जाते हैं। इस बीच सानिया मिर्ज़ा को शादी के लिए एक ऑफर मिला है।

sania mirza
Photo Credit: Sania Mirza Instagram

भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी इस समय अपना बेस्ट कर रहे हैं और सानिया के साथ कई बार उनका नाम जुड़ चुका है। अफवाहें भी उड़ी थीं कि सानिया मिर्ज़ा और शमी की शादी होने वाली है। दोनों की जोडी भी कमाल की लगेगी लेकिन इनमें सच्चाई नहीं थी।

इस बीच सानिया ने अपना एक बेहद खूबसुरत फोटो इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किया, इस पर फैन्स का ध्यान गया। हर किसी ने इसे सुंदर बताया। सानिया मिर्ज़ा ने इसमें हमेशा स्ट्रेंथ होने की बात कही। कुछ फैन्स ने उनको कहा कि आप एक बार देश को होली की शुभकामनाएँ दे दीजिये। हालांकि सानिया ने होली के लिए कोई पोस्ट या स्टोरी शेयर नहीं की।

उनमें से एक फैन ऐसा था, जिसने खूबसूरत फोटो देखकर फिर से शमी का जिक्र कर दिया। सानिया मिर्ज़ा को कहा कि आप शमी से शादी कर लीजिये, वह बहुत अच्छे इंसान हैं। कुछ यूजर्स ने सानिया को अप्सरा और न जाने क्या-क्या कहते हुए संबोधित किया। कुछ फैन्स ने कहा कि हम आपसे प्यार करते हैं।

सानिया मिर्ज़ा ने शादी को लेकर खुद कभी कोई बात नहीं की। हालांकि उनको दूसरी शादी करने के लिए फैन्स लगातार कहते हैं। शमी के साथ शादी की बातों के बाद सानिया के पिता आगे आए थे और उन्होंने कहा कि इन सब बातों में कोई सच्चाई नहीं है, शादी जैसा कुछ नहीं हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+