'किसी मौलाना से शादी कर लो जीवन संवर जाएगा,' Sania Mirza को किसने दी ऐसी सलाह? फैन्स ने जमकर लगाई क्लास
Sania Mirza: सानिया मिर्ज़ा के फैन्स करोड़ों में हैं और उनके बेहद प्यार भी करते हैं। शोएब मलिक से तलाक के मुश्किल समय में फैन्स चट्टान की तरह सानिया के साथ खड़े थे। आज भी कुछ ऐसा ही है। जब भी उनका कोई फोटो या वीडियो आता है, तो प्रशंसक खुश हो जाते हैं।
अपने फैन्स के साथ सानिया का भी जुड़ाव दिखाई देता है। वह सोशल मीडिया पर नियमित एक्टिव रहती हैं और इन्स्टाग्राम पर अपने बारे में अपडेट्स भी देती रहती हैं। हाल ही में एक टेनिस इवेंट के दौरान वह ब्रॉडकास्ट टीम के साथ काम कर रही थीं।

इस बीच उनके कुछ नए फोटो सोशल मीडिया पर देखने को मिले हैं। सानिया ने साड़ी पहनकर कुछ मजेदा पोज दिए हैं और फैन्स ने भी जमकर तारीफ की है। इस बीच एक व्यक्ति ने ऐसी टिप्पणी की है, जो शोभनीय तो नहीं कही जा सकती है। हालांकि सानिया ने कोई जवाब नहीं दिया।
इस शख्स ने सानिया को शादी करने की सलाह दे डाली। यहाँ तक भी ठीक है क्योंकि सानिया के पास दूसरी शादी करने का अधिकार है। उनके एक्स हसबैंड शोएब मलिक तलाक के तुरंत बाद ही शादी करके अपना नया घर बसा चुके हैं लेकिन सानिया अभी तक अकेले अच्छी तरह अपना जीवन बिता रही हैं।
इस व्यक्ति ने सानिया को कहा कि किसी मौलाना से शादी करके आपका जीवन संवर जाएगा। यह टिप्पणी किसी भी तरह सही नहीं कही जा सकती है। हालांकि इस कमेन्ट के तुरंत बाद सानिया के फैन्स ने मोर्चा संभाल लिया और इस व्यक्ति को औकात भी दिखा दी।
जहाँ तक सानिया के लुक की बात है, तो वह हर बार की तरह यहाँ भी सुंदर लग रही हैं। वह अपने फैशन के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर कई बार सानिया अलग-अलग तरह के परिधान पहनकर ब्रांड्स का भी प्रमोशन करती रहती हैं और हाल ही में वह भारत भी आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications