सानिया मिर्ज़ा को अचानक ये क्या हो गया? अस्पताल में चल रहा इलाज, टेंशन में आये फैन्स
Sania Mirza: शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा अपना जीवन अकेले ही बिता रही हैं। वह अक्सर अपने परिवार और बेटे के साथ नज़र आती हैं। सानिया इस झटके के बाद खुश रहने का पूरा प्रयास करती हैं और फैन्स का भी उनको पूरा समर्थन मिलता है।
कोलकाता रेप एंड मर्डर काण्ड पर भी सानिया की तरफ से रिएक्शन आया था। उन्होंने महिलाओं के लिए आवाज उठाने का काम किया और इन्स्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की थी। टेनिस से संन्यास के बाद उनको टेनिस ब्रॉडकास्ट में बतौर एंकर भी देखा गया था।

शोएब मलिक अपनी तीसरी शादी के बाद हनीमून में हे व्यस्त हैं। सोशल मीडिया पर उनके फोटो भी आते रहते हैं लेकिन सानिया को लेकर अच्छी खबर नहीं है। सानिया मिर्ज़ा की तबियत अचानक खराब हो गई और उनको ट्रीटमेंट तक लेना पड़ा है, यह जानकारी उन्होंने खुद दी है।
सानिया मिर्जा ने इस बारे में दो इन्स्टाग्राम पोस्ट करते हुए जानकारी दी है। उनका ट्रीटमेंट चल रहा है और वह अस्पताल में एडमिट लग रही हैं। उनकी तरफ से पोस्ट स्टोरी में देखा जा सकता है कि वह ड्रीप ले रही हैं और ऑक्सीजन सिलेण्डर भी करीब ही रखा हुआ है।
हालांकि सानिया को क्या हुआ और किस इश्यु का इलाज उनको मिल रहा है, इसका खुलासा उनकी तरफ से नहीं किया गया है। स्टोरी में उनकी तरफ से कैप्शन लिखा गया है कि मैं अपनी प्रतिरोधक क्षमता वापस हासिल कर रही हूँ। इसके अलावा साफ़ तौर पर कुछ नहीं लिखा।
गौरतलब है कि सानिया मिर्ज़ा यह ट्रीटमेंट दुबई में ले रही हैं। दुबई के किसी क्लिनिक को भी उनकी तरफ से टैग किया गया है। तलाक के बाद से सानिया के साथ हर समय फैन्स रहते हैं और शोएब मलिक की बैंड बजाते हैं। सानिया अपने तलाक और शादी के बारे में बात नहीं करती, वह अपनी ही दुनिया में व्यस्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications