सानिया मिर्ज़ा को कौन सी बात सता रही? ऐसा क्या हुआ जो अजीब पोस्ट कर बयां किया दर्द
Sania Mirza: सानिया मिर्ज़ा ने टेनिस में जितना धमाकेदार प्रदर्शन किया, उतना धाकड़ निजी जीवन उनका नहीं रहा। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शोएब मलिक के साथ शादी और बाद में तलाक के बाद सानिया के जीवन में भी एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जो अब तक जारी है।
सानिया मिर्ज़ा के जीवन में आया बदलाव दिखाई भी देता है। अक्सर अपने बारे में वह सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करते हुए चीजें बताने का प्रयास करती रहती हैं। वह अपने बेटे के साथ अकेले रहती हैं और खुश रहने का भरपूर प्रयास करती हैं।

तलाक के बाद सानिया मिर्ज़ा ने शोएब मलिक के बारे में एक शब्द तक नहीं कहा। उन्होंने कोई बयान भी नहीं दिया और जीवन में आगे बढने का फैसला ले लिया। सानिया मिर्ज़ा हर तरह की बातों को पीछे छोड़ती चली गईं लेकिन कुछ न कुछ मन में होता है जिसे बोलने की इच्छा भी होती है।
सानिया मिर्ज़ा के मन में भी ऐसा कुछ जरुर है, जो वह बोलना तो चाहती हैं लेकिन नहीं बोल पा रही हैं। उन्होंने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने दर्द को बताने का प्रयास किया है। कुछ लाइन लिखकर सानिया ने अपने मन की बात कहने का प्रयास किया है।
सानिया मिर्जा ने इन्स्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि मुझे आश्चर्य है कि अगर हम ये शब्द बोलें तो जीवन कितना अलग होगा। उन्हें अंदर रखने के बजाय जोर से बोलें। हालांकि उन्होंने किस बारे में ऐसा कहने का प्रयास किया, यह सामने नहीं आया लेकिन इन शब्दों से बहुत कुछ कह भी दिया।
शायद सानिया मिर्जा अपने जीवन के घटनाक्रम के बारे में बहुत कुछ बोलना चाहती होंगी लेकिन वह चुप रहीं और अब उनको ऐसा लगता है कि चीजों के बारे में खुलकर बोलना काफी जरूरी है। हालांकि उनको करोड़ों फैन्स का सपोर्ट है, जो उनको किसी भी स्थिति में टूटने नहीं देता।












Click it and Unblock the Notifications