जिम गईं, रस्सियां खींची, बॉल फेंकी, नहीं घट रही पेट की चर्बी, लता के गाने में छलका सानिया का दर्द

नई दिल्ली, 25 मई: भारत के टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने बेटे के जन्म के बाद फिटनेस को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की। वे टेनिस कोर्ट पर वापसी करने में भी कामयाब हुईं। उन्होंने वापसी से पहले इंस्टाग्राम पर प्रेरित करने वाला वीडियो शेयर किया था जिसमें वे कसरत करते हुए बहुत मेहनत कर रही हैं। सानिया ने तब कहा था कि अगर मां बनने के बाद मैं फिर से फिटनेस को हासिल कर सकती हूं तो आप लोग भी कर सकती हैं।

ऐसी समस्या के साथ जिसको कई लोग भुगत रहे हैं

ऐसी समस्या के साथ जिसको कई लोग भुगत रहे हैं

सानिया ने भारत के लिए टेनिस में कई गौरव के पल दिलाए हैं। उनको काफी सराहा और माना जाता है। कई लोग उनको फॉलो करते हैं और खेल स्टार के अलावा भी सानिया अपने आप में एक ऐसी शक्सियत हैं जिनके बारे में लोग दिलचस्पी रखते हैं।

सानिया आम लोगों की तरह फैंस से जुड़ जाती हैं। सानिया एक बार फिर से फैंस के साथ मुखातिब हैं और फिर से उनके साथ कनेक्ट हैं, इस बार ऐसी समस्या के साथ जिसको कई लोग भुगत रहे हैं।

सानिया कई तरह के वर्कआउट कर रही हैं

सानिया कई तरह के वर्कआउट कर रही हैं

ये हैं जिम की समस्याएं, जहां पर सानिया समय तो पूरा बिता रही हैं लेकिन उनको बॉडी को फिर से शेप देने में बड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है।

इसी समस्या पर सानिया ने वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में 35 साल की सानिया को पिंक टॉप और पीच कलर की जिम पैंट्स में देखा जा सकता है। यहां पर सानिया कई तरह के वर्कआउट कर रही हैं। वे रस्सियों को खींचकर हिलाने से शुरुआत करती हैं, इस वर्कआउट से बहुत तेजी से वजन कम होता है।

सुनो, कहो, कहा..कुछ हुआ क्या

सुनो, कहो, कहा..कुछ हुआ क्या

इसके बाद सानिया साइकलिंग वर्कआउट की ओर जाती हैं, पेट को पतला करने के लिए बॉल वर्कआउट करती हैं और बॉक्स जंप भी करती हैं। ये सभी वर्कआउट पूरे शरीर से चर्बी घटाने और एथलीट वाली बॉडी देने के लिए काम आते हैं।

लेकिन वीडियो की असली हाइलाइट है बैक ग्राउंट में लता मंगेशकर का बजता हुआ गाना जिस पर सानिया परफॉर्म करती हैं। यह गाना 1970 की फिल्म आप की कसम से लिया गया है। गाना है- सुनो, कहो, कहा..कुछ हुआ क्या। अभी तो नहीं, कुछ भी नहीं।

शेप बिगड़ने पर वापस उसको हासिल करना कितना मुश्किल भरा है

ये वीडियो बताता है कि जिन एथलीटों को देखकर हम फिटनेस को बच्चों का खेल समझ लेते हैं उसके लिए कितना दमखम लगाना पड़ता है। एक बार शेप बिगड़ने पर वापस उसको हासिल करना कितना मुश्किल भरा है, उसके लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है, यह वीडियो यह भी बताता है। वीडियो को देखने के बाद फिटनेस फैंस अपनी सीमाओं से पार जाकर नतीजे लेना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+