सानिया मिर्जा के बेटे इज़हान ने चुनी अलग राह! परेशान टेनिस स्टार ने सोशल मीडिया पर किया बड़ा खुलासा

Sainia Mirza: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा खेल के मैदान के बाहर भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े छोटे-बड़े पल शेयर करती हैं। इस बार उन्होंने ऐसी रील पोस्ट की है, जिसे देखने के बाद कई माता-पिता को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी याद आ गई। खासकर मांओं ने सानिया के इस वीडियो से खुद को काफी जुड़ा हुआ महसूस किया।

सानिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने बेटे इजहान मिर्जा की फुटबॉल प्रैक्टिस खत्म होने का इंतजार करती दिखाई दे रही हैं। उनके हाथ में बेटे का बैग भी नजर आ रहा है। दूसरी तरफ इजहान अपने दोस्तों के साथ बातचीत में व्यस्त हैं और सानिया चुपचाप उसका इंतजार कर रही हैं। इजहान ने न अपनी मां का गेम टेनिस चुना और न पिता का गेम क्रिकेट चुना। वह अपनी अलग राह चुनकर चल रहा है।

sania mirza

वीडियो की सबसे मजेदार बात उसका कैप्शन है। सानिया ने लिखा कि उनके बच्चे को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं है कि उसके लिए उन्हें कितनी बार अपनी इच्छा के खिलाफ सोशलाइज करना पड़ता है। एक मां के नजरिए से लिखा गया यह कैप्शन ही वीडियो को खास बना देता है।

रील के साथ सानिया ने अपना अनुभव भी मजाकिया अंदाज में बताया। उन्होंने लिखा, हमें तो एक घंटे पहले ही निकल जाना चाहिए था, ब्रो! इस छोटे से कैप्शन ने उन तमाम पैरेंट्स की स्थिति को बयां कर दिया, जो बच्चों को कहीं ले जाने या लेने जाते हैं लेकिन वापस लौटने में बच्चों की वजह से उम्मीद से कहीं ज्यादा समय लग जाता है।

सानिया की पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने इसे मां बनने के बाद की जिंदगी से जोड़ते हुए कमेंट किए। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में इसे द मदरहुड क्रॉनिकल्स बताया और कहा कि ऐसी सारी घटनाएं उस किताब में जमा हो रही हैं, जिसे शायद सानिया अपने बेटे को तब देंगी, जब वह बड़ा होकर उन्हें आंखें दिखाएगा।

कई महिला यूजर्स ने भी माना कि बच्चों की खुशी के लिए अपनी सुविधा और कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना मांओं की जिंदगी का हिस्सा है। बच्चों की प्रैक्टिस, दोस्तों के साथ समय या उनकी दूसरी गतिविधियां हों, माता-पिता अक्सर अपनी योजनाओं को उनके हिसाब से बदल लेते हैं।

सानिया की यह रील इसलिए भी लोगों को पसंद आ रही है क्योंकि इसमें कोई बड़ी घटना नहीं है, बल्कि एक बिल्कुल आम पेरेंटिंग मोमेंट है। बेटे के फुटबॉल बैग के साथ इंतजार करती सानिया की तस्वीर और उनका मजेदार कैप्शन उन माता-पिता की डेली लाइफ की कहानी बन गया, जो बच्चों के लिए अपनी सुविधा से ज्यादा उनकी खुशी को महत्व देते हैं। शोएब मलिक ने भी एक बार कहा था कि गेम को लेकर इजहान के ऊपर कोई दबाव नहीं रहेगा, वह अपनी मर्जी का गेम चुन सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+