'दर्द की दवा हो तुम,' Sania Mirza ने खास शख्स के साथ शेयर की न्यू ईयर फोटो, भावुक हुए फैन्स

Sania Mirza: पाक क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ तलाक के बाद सानिया मिर्ज़ा के जीवन में बहुत बदलाव आया है। वह अकेले अपना जीवन जी रही हैं और खुश रहने की कोशिश करती हैं। सानिया मिर्ज़ा ने तलाक के बाद खुद को बहुत अच्छी तरह संभाला है। अब नया साल आया है सानिया ने इसका स्वागत किया है।

सानिया मिर्ज़ा ने नए साल का खा अंदाज में स्वागत किया और फैन्स को विश भी किया है। अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सानिया मिर्ज़ा ने इस बार भी कुछ वही किया है। नए साल का जश्न मनाने की वजह बताते हुए उनकी तरफ से कुछ फोटो पोस्ट हुए हैं।

sania mirza

Sania Mirza का खूबसूरत फोटो

सानिया ने अपने फोटो में 'दिल तू, जां तू, दर्द दी दवा तू' गाना लगाया है। इसके साथ ही उनके फोटो में एक खास शख्स है। सानिया ने उसे गले लगाते हुए फोटो डाला है। इस फोटो में दोनों काफी खूबसूरत लग रहे हैं और फैन्स ने भी फोटो को काफी पसंद किया है।

Sania Mirza ने किसके साथ लगाई फोटो

दरअसल सानिया ने अपने बेटे इजहान के साथ फोटो पोस्ट किया है। उन्होंने एक साथ कुछ फोटो पोस्ट किये और कैप्शन में लिखा कि नए साल का आगाज इससे बेहतर हो नहीं हो सकता है। सानिया फोटो में खुश नजर आ रही हैं लेकिन बैकग्राउंड में बज रहे गाने ने फैन्स को भावुक कर दिया।

बेटे के साथ रहती हैं सानिया

गौरतलब है कि शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्ज़ा अपने बेटे इजहान के साथ ही दुबई में रहती हैं। वह अलग रहती हैं और शोएब मलिक भी दुबई में रहते हैं। शोएब अपनी तीसरी पत्नी सना जावेद के साथ वहां रहते हैं। इजहान का बर्थडे शोएब और सानिया ने अलग-अलग मनाया था।

हाल ही में भारत आई थीं सानिया

हाल ही में सानिया मिर्ज़ा अपने प्रोफेशनल प्रतिबद्धताओं के लिए भारत दौरे पर आई थीं। वह दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद गई थीं। इसके अलावा अबुधाबी में टेनिस टूर्नामेंट के लिए वह ब्रॉडकास्टिंग के काम में भी व्यस्त थीं। वह खुलकर अपने जीवन में मस्ती कर रही हैं और सोशल मीडिया पर फैन्स से कनेक्ट भी रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+