Sania Mirza: सानिया मिर्जा ने दुबई में स्टार क्रिकेटर के साथ खेला टेनिस, जमकर वायरल हो रहा नया वीडियो

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) की पत्नी शीतल उथप्पा (Sheetal Uthappa) की दोस्ती सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती है। ये दोनों खेल जगत की प्रमुख हस्तियां सिर्फ अपने खेल से ही नहीं बल्कि अपनी दोस्ती से भी फैंस का दिल जीतती हैं।

इस बीच शीतल उथप्पा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्हें अपने पति रॉबिन और दोस्त सानिया के साथ पैडल टेनिस खेलते हुए देखा जा सकता है।

sania mirza played tennis with star cricketer

एक साथ नजर आए सानिया मिर्जा और रॉबिन उथप्पा
वीडियो में सानिया मिर्जा और रॉबिन उथप्पा एक साथ नजर आ रहे हैं, जबकि शीतल उथप्पा दूसरे साइड से खेल रही हैं। खेल के दौरान तीनों खिलाड़ियों की एनर्जी और खेल के प्रति उनका प्यार साफ देखा जा सकता है। फैंस इस बेहतरीन पल को खूब सराह रहे हैं और सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

भारत के लिए टेनिस खेल चुकी हैं शीतल उथप्पा
जानकारी के मुताबिक शीतल उथप्पा ने खुद भी भारत के लिए टेनिस खेला है और उन्हें पांच आईटीएफ़ सिंगल्स और 13 आईटीएफ़ डबल्स खिताब अपने नाम करने का गर्व है। यह वीडियो दिखाता है कि खेल की दुनिया के इन स्टार के बीच कितनी गहरी दोस्ती और प्यार है और इसका प्रभाव उनके फैंस पर भी नजर आता है।

सानिया और शीतल सोशल मीडिया पर अक्सर एक दूसरे के लिए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। सानिया की कई क्रिकेटर्स से अच्छी दोस्ती है, जिनमें रॉबिन उथप्पा के अलावा युवराज सिंह भी शामिल हैं।

अपनी नई जिंदगी में व्यस्त हैं सानिया मिर्जा
पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) से अलग होने के बाद सानिया मिर्जा अपनी नई जिंदगी में व्यस्त हैं। पाक क्रिकेटर ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद (Sana Javed) से तीसरी शादी की है। करियर में कई उतार-चढ़ाव देखने और टेनिस से संन्यास लेने के बावजूद सानिया मिर्जा की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं है।

वर्तमान में टेनिस खिलाड़ियों के लिए सानिया मिर्जा का करियर एक प्रेरणा है, जो यह दिखाता है कि किसी भी पेशेवर खिलाड़ी का जीवन केवल खेल तक ही सीमित नहीं रहता। सानिया की सफलता का राज उनकी कड़ी मेहनत है। टेनिस कोर्ट में उनकी कड़ी मेहनत और बेजोड़ प्रदर्शन ने उन्हें दुनिया भर में एक सम्मानित स्थान दिलाया, लेकिन अब वह एक सफल बिजनेसवुमन और पब्लिक फिगर के रूप में भी उभरी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+