सानिया मिर्ज़ा ने इशारों-इशारों में कस दिया तंज़, क्या शोएब मलिक को बनाया निशाना

Sania Mirza: भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट्स और स्टोरीज को लेकर चर्चा में रहती हैं। कुछ मौके ऐसे भी आते हैं जब उनकी स्टोरीज और पोस्ट का अलग-अलग मतलब निकाला जाता है। सानिया मिर्जा ने अब एक ऐसी पोस्ट की है, जिसका भी मतलब निकाला जा सकता है।

सानिया मिर्जा ने हाल ही में एक ऐसा पोस्ट किया, जिसे शोएब मलिक से जोड़कर देखा जा सकता है। इसके अलावा उनके खुद के अनुभव को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। उन्होंने लिखा कि आप क्या बन रहे हैं, इससे अधिक महत्वपूर्ण है कि आप क्या थे।

sania mirza

तलाक के बाद सानिया और शोएब दोनों की राह अलग हैं और दोनों ही कुछ अलग बनने का प्रयास कर रहे हैं। लिहाजा उन्होंने अपने अतीत को लेकर ही यहाँ लिखा है। उनका कहने का मतलब है कि जो पहले थे, वैसा ही रहना बेहतर है। कुछ नया बनने का प्रयास करना अहमियत नहीं रखता है।

सानिया मिर्जा को हाल ही में दुबई स्पोर्ट्स का एम्बेसडर बनाया गया है। एक समारोह में उनको यह कार्य सौंपा गया। वह इस काम को लेकर काफी खुश भी हैं क्योंकि टेनिस को लेकर सानिया दुबई में ही काम करती हैं। उनकी टेनिस एकेडमी भी है। ऐसे में वह खेल से जुड़कर काम कर रही हैं।

तलाक के बाद सानिया ने खुद को उस निराशा से जल्दी ही बाहर निकाल लिया और किसी को पता तक नहीं लगने दिया। इस काम में उनका साथ फैन्स ने काफी दिया। अब भी कोई पोस्ट या स्टोरी वह शेयर करती हैं, तो फैन्स का सैलाब आता है। यही उनकी असली ताकत भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+