Dubai के पॉर्श इलाके में है सानिया मिर्जा का आलीशान बंगला, लेविश लाइफ देख उड़ जाएंगे होश

Sania Mirza's Luxurious Home: पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) का तलाक हो चुका है। क्रिकेटर ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद को अपना नया जीवनसाथी चुना है। तलाक की खबरों से अलग सानिया अब तक भारत की सबसे बेहतरीन महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। सानिया दुबई के पाम जुमेराह में एक शानदार विला में रहती हैं।

किसी महल से कम नहीं है सानिया मिर्जा का बंगला
दरअसल, दुनिया भर की कई मशहूर हस्तियों ने दुबई को अपना घर बनाया है, जिनमें एक सानिया मिर्जा भी हैं। कुछ समय पहले ही सानिया मिर्जा ने दुबई में एक आलिशान बंगला खरीदा था। यह घर अंदर से किसी महल से कम नहीं है।

 sania mirzas dubai villa

सानिया की विला में ऊंची खिड़कियां, खूबसूरत पर्दों, झूमर और सोफे उनके गेस्ट रूम में शाही आभा बिखेरते हैं। सानिया के विला का इंटीरियर नीले और काले रंग के साथ सफेद और सुनहरे रंग का मिक्सर है। बंगले के अंदर कुछ आकर्षक चीजों इसमें चार चांद लगा देती हैं।

विला में है शानदार लिविंग रूम
टेनिस स्टार के तलाक से पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक भी उनके साथ दुबई में रहते थे। सानिया का ये बंगला ग्रीक शैली में बना है, जिसमें आधुनिक सुंदरता का एक खूबसूरत मिश्रण है। घर में एक विशाल लिविंग रूम हैं। दीवारों की बनावट देखने लायक है।

सानिया ने खुद किया इंटीरियर डिजाइन का काम
सानिया मिर्जा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपने घर के लिविंग रूप और कमरों में इंटीरियर डिजाइन का काम खुद किया है। सानिया के विला के अंदर एक बड़ा सा स्विमिंग पूल भी है। एक किड्स प्ले एरिया भी है जहां पर उनका बेटा इजहान खेलता है।

सानिया के इस महल में रोशनी और हवा के लिए बड़ी-बड़ी सी खिड़कियां लगी हैं। वहीं डाइनिंग एरिया भी काफी सुंदर से डिजाइन किया गया है। विला की खूबसूरती देखते ही बनती हैं। हालांकि, तलाक के बाद भी सानिया मिर्जा इसी विला में रहती हैं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+