Sania Mirza: 'मैं जो नहीं कर सकी, वो मेरा बेटा करेगा', सानिया मिर्जा ने बेटे को लेकर जताई ये ख्वाहिश

Sania Mirza Interview: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपने बेटे इजहान के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हैं। बेटे के साथ वह समय-समय पर तस्वीरें और पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। सानिया अक्सर यह बताती हैं कि बेटे इजहान के साथ बिताए गए पल उन्हें बहुत खुशियाँ देते हैं और यह पल उनके लिए बहुत खास होते हैं। हाल ही में सानिया मिर्जा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने बेटे को लेकर बड़ी ख्वाहिश जाहिर की है।

सानिया मिर्जा को नहीं आता खाना बनाना (Sania Mirza Interview)

सानिया मिर्जा ने ईटीवी भारत को दिए अपने इंटरव्यू में कई बातों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्हें घर के काम करना पसंद है, लेकिन एक चीज़ है जो वह नहीं कर पातीं। दरअसल, सानिया को खाना बनाना नहीं आता है। सानिया ने यह भी बताया कि इसके कारण उन्हें घर में एक शेफ रखना पड़ता है, क्योंकि यह ऐसा काम है जिसे वह खुद नहीं कर सकतीं।

Sania Mirza 1

बेटे को लेकर कही दिल की बात

उन्होंने यह कहा कि पहले की पीढ़ियों ने यह सिखाया कि महिलाओं को कुछ खास काम करने चाहिए और पुरुषों को दूसरे कामों में व्यस्त रहना चाहिए। लेकिन अब, सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ यह बदलाव लाने की कोशिश कर रही हैं, ताकि वह इस तरह की मानसिकता को न अपनाए और लिंग भेदभाव से परे एक समान दृष्टिकोण के साथ अपनी जिंदगी जिए।

बेटे को लेकर जतई ये ख्वाहिश

सानिया ने कहा कि मैं चाहती हूं कि जो मैं नहीं कर सकी, वह मेरा बेटा करें। वह खाना भी बनाएं और हर काम सीखे। मैं अपने बेटे के जरिए हो रहे लिंग भेदभाव को दूर करना चाहती हूं। सानिया मिर्जा ने ऐसा कहकर यह साबित किया कि वे इस बदलाव के लिए खुद भी कदम उठा रही हैं। इसके साथ ही वह चाहती हैं कि आने वाले समय में इस तरह का बदलाव हर जगह हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+