Sania Mirza इस शख्स को करना चाहती हैं डेट, कौन है दिल के करीब इंसान जिसके बारे में जानकर आप होंगे हैरान
Sania Mirza: भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा अपने मस्त अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सानिया मिर्ज़ा हमेशा अपने सोशल मीडिया पर फैन्स को अपडेट देती रहती हैं। फैन्स ने भी उनके साथ वह कनेक्ट महसूस किया है, तभी उनकी पोस्ट और फोटो का इंतजार रहता है।
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद सानिया मिर्ज़ा के जीवन में बदलाव आया है लेकिन फैन्स के समर्थन के कारण वह एक बड़े सदमें से जल्दी ही बाहर आ गईं। हालांकि अब भी वह कई बार पुरानी चीजों और किस्सों को याद करती होंगी।

अपने बेटे के साथ दुबई में रहने वाली सानिया मिर्ज़ा के पीछे ब्रांड्स अब भी भागते हैं। वह कमाई करने में शोएब मलिक से कहीं पीछे नहीं हैं। टेनिस से उनको काफी कुछ मिला है। भारत में सानिया मिर्ज़ा के काफी अच्छे दोस्त भी हैं और वह अपने दोस्तों के साथ खुश भी रहती हैं।
Sania Mirza ने किया पोस्ट
इस बीच इन्स्टाग्राम पर आकर सानिया मिर्ज़ा ने अपने एक खास शख्स को जन्मदिन की बधाई दी है। स्टोरी पोस्ट करते हुए सानिया ने इस इंसान को अपना फेवरेट बताया है और हर बार डेट पर जाने की इच्छा जताई है। सानिया ने स्टोरी में फोटो पोस्ट किया है।
Sania Mirza की खास दोस्त
यह स्पेशल इंसान कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड में कोरियोग्राफर फराह खान हैं। फराह खान आज 60 साल की हो गई हैं। 9 जनवरी को उनका जन्मदिन आता है। सानिया और फराह दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और दोनों को कई बार किसी न किसी फंक्शन में एक साथ देखा गया है।
दोस्तों के साथ बिताती हैं समय
उल्लेखनीय है कि सानिया मिर्ज़ा हाल ही में अपने काम के सिलसिले में भारत आई थीं। वह दुबई में अपने बेटे के साथ रहती हैं। वहां उनको स्पोर्ट्स एम्बेसडर भी बनाया गया है। सानिया मिर्ज़ा तलाक के बाद अपने दोस्तों के साथ ज्यादा समय स्पेंड करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications