सानिया मिर्जा लेने जा रहीं हैं टेनिस से संन्यास, दुबई में अगले महीने होगा उनका अंतिम टूर्नामेंट
सानिया मिर्जा अपने चमकदार टेनिस करियर का विराम देने के लिए अपनी शर्तों पर तैयार हैं। दुबई में उनका अंतिम टूर्नामेंट अगले महीने होगा। इससे पहले वे ऑस्ट्रेलियन ओपन में भाग लेंगी।

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने बता दिया है कि वे कब संन्यास लेने जा रहीं हैं। सानिया अगले महीने दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप के बाद रिटायर हो जाएंगी। ये एक वूमेंस टेनिस एसोसिएशन (डब्ल्यूटीए) 1000 इवेंट है। हाल ही के दिनों में निजी जीवन में क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ रिश्तों को लेकर कई अफवाहों का दौर झेल रहीं सानिया ने रैकेट को दीवार पर लटकाने का फैसला कर लिया है।
वह शुरू में पिछले सीजन के अंत में खेल से संन्यास लेना चाहती थी, लेकिन उनकी कोहनी की चोट ने उन्हें यूएस ओपन से बाहर कर दिया और उन्हें पिछला साल 2022 अगस्त की शुरुआत में समाप्त करने के लिए मजबूह होना पड़ा। डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में तीन-तीन मेजर खिताब जीतने वाली छह बार की मेजर चैंपियन इस साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन ओपन से करेंगी। वहां वे कजाकिस्तान की एना डेनिलिना के साथ जोड़ी बनाएंगी। ये प्रतियोगिता 16 जनवरी से शुरू होगी।
सानिया मिर्जा का आखिरी टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होगा। उन्होंने महिला डबल्स प्रतियोगिता में उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन (2016), विंबलडन (2015), यूएस ओपन (2015) जीता है। मिक्स डबल्स में भी में ऑस्ट्रेलियन ओपन (2009), फ्रेंच ओपन (2012), यूएस ओपन (2014) जीता है।
36 साल की सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से शादी के बाद तय किया था वे पाकिस्तान में नहीं बसने जा रही हैं। दोनों ने दुबई में ही सेटल होने का प्लान बनाया था। मिर्जा दशक से अधिक समय से दुबई में रह रही हैं। अब वे उस खेले को छोड़ने जा रही हैं जहां कई सालों तक भारतीय टेनिस को उन्होंने आगे बढ़ाने का काम किया।
मिर्जा ने दुबई में एक वेबसाइट से बातचीत में बताया, "मैं डब्ल्यूटीए फाइनल के ठीक बाद खेल छोड़ने वाली थी, क्योंकि हम डब्ल्यूटीए फाइनल में जगह बनाने जा रहे थे, लेकिन यूएस ओपन से ठीक पहले मेरी कोहनी में चोट लग गई थी, इसलिए मुझे हर चीज से बाहर निकलना पड़ा।"
सानिया ने खुद को वो इंसान बताया जो अपनी शर्तों पर काम करना पसंद करती है। अब भी मिर्जा पिंडली की समस्या से जूझ रहीं हैं। लेकिन वे ट्रेनिंग कर रही हैं और टेनिस को अपने तरीके से विदाई देने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा, "दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप के दौरान दुबई में ट्राई करने और रिटायर होने की योजना है।"
दुबई में सानिया ने टेनिस को ही आगे बढ़ाया है। उनके पास चार साल का बेटा इजहान भी है। सानिया ने हाल ही में दुबई में एक टेनिस अकादमी शुरू की है। ये तीन जगहों पर चल रही है और दो जगहों पर विस्तार बहुत जल्द देखने को मिल सकता है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications