Sania Mirza पर फिदा फिटनेस आईकॉन, 'स्पोर्टस लेडी' को किया दिल से सलाम, जानिए क्या कहा?

Sania Mirza : आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) है, हर साल 8 मार्च को ये दिन मनाया जाता है। नारी के अधिकार और महत्व को बताता ये दिन बेहद खास है। हमारे देश की राष्ट्रपति एक महिला है तो वही भारत का बजट यानी कि वित्तमंत्रालय भी एक महिला के पास है, जो कि एक गर्व की बात है।

आज फाइटर पायलट उड़ाने से लेकर खेल जगत में भारतीय महिलाओं का डंका बज रहा है। सानिया मिर्जा इसका साक्षात उदाहरण हैं, समाज की बंदिशों को तोड़कर भारत की इस बेटी ने देश को विश्वपटल पर अपने खेल से रोमांचित तो किया ही, साथ ही पूरे भारत को इतराने का मौका भी दिया है।

Sania Mirza

एक आम लड़की से खास लड़की तक का सफर सानिया के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था लेकिन उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत और अनुशासन का पालन किया है।

'मिस्टर खिलाड़ी' ने किया भारत की बेटी को सलाम (Sania Mirza)

सानिया मिर्जा की इस बात के मुरीद तो वो इंसान भी है, जो खुद 'फिटनेस आईकॉन' हैं। दरअसल यहां पर बात हो रही है बॉलीवुड के 'मिस्टर खिलाड़ी' यानी अक्षय कुमार की, जो कि हाल ही में एक कार्यक्रम में सानिया मिर्जा संग पहुंचे थे। जहां पर दोनों स्टार्स की जर्नी की बातें हो रही थीं।

'सानिया ने कड़े अनुशासन और फिटनेस से जीता जहान' (Sania Mirza)

अक्षय ने इस मौके पर खुलकर सानिया की तारीफ की और कहा कि 'अगर व्यक्ति जीवन में अनुशासन और फिटनेस पर ध्यान देता है, वो अपने लक्ष्य में जरूर कामयाब होता है। सानिया ने देश के लिए बहुत अच्छा काम किया है। ये पूरे भारत का गौरव हैं। ये लोगों के लिए आदर्श हैं लेकिन ये सब इन्होंने अपने कड़े अनुशासन से हासिल किया है।'

अनुशासन से कहां से कहां पहुंच गई सानिया (Sania Mirza)

'टेनिस खेलना आसान नहीं है, बहुत मेहनत का काम है, रोज एक टाइम उठना, घंटों प्रैक्टिस करना, तब जाकर आप सानिया मिर्जा बनते हैं। इनसे पूछिए अनुशासन कितना जरूरी है? ये अनुशासन ही तो है, जिसकी वजह से ये कहां से कहां पहुंच गई, हर किसी को अपनी लाइफ में इन बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।'

'स्वस्थ शरीर में ही हेल्दी माइंड होता है'

आपको बता दें कि अक्षय कुमार खुद फिटनेस आईकॉन हैं, जिनकी तारीफ खुद पीएम मोदी ने भी की है। वो रात 9 बजे सो जाते हैं और 4 बजे सुबह जगते हैं। ना तो वो लेटनाईट पार्टी में जाते हैं और ना ही उन्हें किसी नशे की लत है। वो हमेशा लोगों को कसरत करने, खान-पान पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। उनका मानना है कि 'स्वस्थ शरीर में ही हेल्दी माइंड होता है इसलिए फिट रहिए मस्त रहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+