'हम अपने जीवन को इस इंतज़ार में बर्बाद कर देते हैं', आखिर सानिया मिर्जा ने किसके लिए कही ये बात

Sania Mirza Instagram Story: भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। महज 17 साल की उम्र में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत करने वाली सानिया मिर्जा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्चाओं में बनी हुई हैं। वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। यही वजह है कि सानिया मिर्जा की तस्वीरें और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।

'हम अपने जीवन को इस इंतज़ार में बर्बाद कर देते हैं'

सानिया मिर्जा अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसके साथ इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए वह अपने विचार भी फैंस से शेयर करने का काम करती हैं। हाल ही में सानिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में बड़े काम की बात कही है। सानिया ने लिखा कि हम अपने जीवन को इस इंतज़ार में बर्बाद कर देते हैं कि हमारे सामने कोई आदर्श रास्ता आएगा। हम भूल जाते हैं कि रास्ते चलने से बनते हैं, इंतज़ार करने से नहीं।

Sania Mirza 1

दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी रही हैं सानिया

बता दें कि सानिया मिर्जा डबल्स में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी रही हैं और उन्होंने डबल्स और मिक्स्ड डबल्स दोनों में तीन ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। साल 2023 में वह अपने लगभग दो दशक लंबे करियर से रिटायर हो गईं। रिटायर होने के बाद भी वह टेनिस के साथ अलग से तरह से जुड़ी रहती हैं। सानिया के नाम पर एक टेनिस अकादमी भी है।

कितनी संपत्ति की मालिक हैं सानिया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सानिया मिर्ज़ा की कुल संपत्ति लगभग 218 करोड़ रुपये है। भारत में उनकी लोकप्रियता उन्हें ब्रांड प्रमोशन के लिए एक पॉपुलर सेलिब्रिटी बना चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक वह प्रति विज्ञापन शूट 60-70 लाख रुपये चार्ज करती हैं, और एंडोर्समेंट से सालाना लगभग 25 करोड़ रुपये कमाती हैं।

हैदराबाद में 13 करोड़ रुपये का घर

हैदराबाद में उनके आलीशान घर की कीमत 13 करोड़ रुपये है, जबकि दुबई में उनका अपार्टमेंट भी उतना ही आलीशान है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने दुबई के घर की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सानिया के पास सानिया मिर्ज़ा टेनिस अकादमी (SMTA) है, जो हैदराबाद और दुबई दोनों जगहों पर संचालित होती है। यह अकादमी युवा प्रतिभाओं को निखारती है और उनकी आय में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+