'उम्मीद है कि ये जख्म ठीक,' सानिया मिर्ज़ा को फिर सताई शोएब मलिक की याद? भावुक होकर बयां किया दर्द

Sania Mirza: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा तलाक के बाद अपना जीवन अच्छी तरह जी रही हैं और बेटे के साथ खुश दिखने का भी पूरा प्रयास करती हैं। सानिया मिर्ज़ा दुबई में रहती हैं लेकिन भारत में उनका आना-जाना लगातार लगा रहता है। हाल ही में वह भारत में थीं।

शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया खुद को खुश दिखाने का पूरा प्रयास करती हैं और फैन्स के साथ अपने जीवन से जुड़ा हर अपडेट शेयर करती हैं लेकिन प्यार में धोखा कभी भुलाया नहीं जा सकता। दोनों तरफ से आपसी सहमति वाला तलाक या ब्रेकअप अलग होता है।

sania mirza

उस कंडीशन में चीजों को भुलाया जा सकता है लेकिन प्यार में मिला धोखा सालों-साल रहता है। उसका जख्म भी हमेशा किसी न किसी रूप में सामने आ जाता है। सानिया मिर्ज़ा के साथ भी शायद कुछ ऐसा ही है। शोएब मलिक से धोखा मिलने के बाद उन्होंने खुद को संभालने का पूरा प्रयास किया है।

कुछ मौके ऐसे होते हैं, जब इंसान फ्लैशबैक में चला जाता है। ईद के मौके पर हैदराबाद अपने घर पर आईं सानिया मिर्ज़ा का जख्म कहीं न कहीं फिर से हरे हो उठे हैं। उनकी नई इन्स्टाग्राम स्टोरी ने तो कुछ ऐसा ही इशारा किया है। उनकी स्टोरी में लिखी बातों से कुछ अर्थ तो निकलता है।

सानिया मिर्ज़ा ने स्टोरी शेयर की, जिसमें लिखा था कि उम्मीद है कि आप उन जख्मों से ठीक हो जाते हैं, जिनके बारे में कभी बात नहीं करते। अब यह लाइन उनके जीवन से ख़ासा मेल खाती है। सानिया मिर्ज़ा ने तलाक के बाद एक बार भी शोएब मलिक का जिक्र नहीं किया। उन्होंने दगाबाजी को लेकर भी कोई बात नहीं की।

Sania Mirza ने बयां किया दर्द

अपना दर्द सानिया ने अंदर ही समेटने का प्रयास किया है लेकिन कुछ जख्म ऐसे होते हैं, तो बार-बार नासूर की तरह आ जाते हैं। दवाई से कुछ समय तक ठीक होकर चले जाते हैं लेकिन वापस भी आ जाते हैं। सानिया का दर्द भी कुछ ऐसा ही है। वह इसके बारे में बात नहीं कर रही हैं लेकिन कभी-कभी इन्स्टाग्राम पर ऐसी स्टोरी पोस्ट करती हैं, जिससे पता चल जाता है कि उनके जख्म अब भी गहरे हैं।

Sania Mirza को अच्छे समय का इंतजार

तलाक को एक साल से ज्यादा समय होने के बाद भी सानिया कहीं न कहीं अपने सच्चे प्यार को याद करती हैं और उन पलों में खो जाती हैं। उसके बाद वह इन्स्टाग्राम पर कुछ पोस्ट कर अपनी स्थिति उजागर करती हैं। उधर उनका धोखेबाज एक्स हसबैंड तीसरी पत्नी के साथ ख़ुशी वाले पत और फोटो शेयर करते हैं। सानिया को पीड़ा होती है लेकिन वह बोलती नहीं। बिना बोले ही जख्म ठीक होने का इंतजार करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+