Sania Mirza ने जमकर की दोस्तों के साथ मस्ती! तीसरी पत्नी को छोड़ेंगे शोएब मलिक? पोस्ट वायरल
Sania Mirza Post goes viral: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नई तस्वीर शेयर की है। सानिया मिर्जा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में सानिया अपनी दोस्त अरीना रोडियो के साथ दुबई के एक कैफे में रिलैक्स मूड में नजर आ रही हैं। सानिया के इस तस्वीर पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।
सानिया मिर्जा का पोस्ट वायरल (Sania Mirza Post goes viral)
तस्वीर में अरीना ने लिखा दुबई की मेरी सबसे अच्छी गाइड सानिया मिर्जा और इसके साथ कैप्शन दिया जीवन के निर्णय। जिसे सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिपोस्ट किया है। फैंस इस पोस्ट को सानिया के हालिया निजी जीवन से जोड़कर देख रहे हैं, खासकर तब जब उनके एक्स-हसबैंड शोएब मलिक की तलाक से जुड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। लेकिन सानिया इस पोस्ट में बेहद पॉजिटिव और शांत नजर आ रही हैं।

क्या शोएब फिर लेंगे तलाक?
पाकिस्तान की मशहूर सेलिब्रिटी जोड़ी क्रिकेटर शोएब मलिक और एक्ट्रेस सना जावेद के बारे में इंटरनेट पर चल रही तलाक की अफवाहों को उनकी एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने खत्म कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें तेज़ी से फैल रही थीं कि इस जोड़े के रिश्ते में खटास आ गई है और वे अलग होने की कगार पर हैं। लेकिन इस पर अब एक बड़ी अपडेट सामने आई है।
सना जावेद ने शेयर की तस्वीर
हालांकि, इन अफवाहों को बल मिलने से पहले ही एक्ट्रेस सना जावेद ने एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति शोएब मलिक के साथ USA वेकेशन की कई रोमांटिक और खुशनुमा तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों ने तलाक के सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। फिलहाल, यह जोड़ा संयुक्त राज्य अमेरिका में क्वालिटी टाइम बिता रहा है।
इन दोनों के अलग होने की अफवाहें तब शुरू हुईं जब एक इवेंट में इस जोड़े का एक छोटा-सा वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ। उस क्लिप में दोनों को एक-दूसरे से दूर बैठे और आपस में बातचीत न करते देख, फैंस ने उनके रिश्ते में मनमुटाव की आशंका जताई थी। मगर, सना जावेद की हालिया पोस्ट, जो मुस्कुराहट, प्यार और साथ की भावना से भरी है। इस पोस्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके बीच सब कुछ ठीक है।













Click it and Unblock the Notifications