'दर्दे-दिल की आग को कोई सागर क्या बुझाएगा', सानिया मिर्जा को मिला शादी का खुला प्रपोजल!

Sania Mirza Instagram Photos: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। दरअसल, सानिया मिर्जा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें वो काले रंग की ड्रेस में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। तस्वीर में बालों को बांधे हुए झुमके और घड़ी में उनका लुक किसी फिल्मी हिरोइन से कम नहीं लग रहा है। सानिया की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सानिया मिर्जा की तस्वीर पर हजारों कमेंट्स (Sania Mirza Instagram Photos)

सानिया मिर्जा की इस तस्वीर पर हजारों फैंस ने कमेंट किए और उनकी सुंदरता की तारीफ की। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा फरमान खान नामक एक यूजर का कमेंट रहा। जिसमें उन्होंने सानिया को खुलेआम शादी का प्रपोजल दे दिया। उन्होंने लिखा कि हे ऊपरवाले, प्लीज़ ऐसी ख़ूबसूरत बीवी दे, और कुछ नहीं चाहिए ज़िन्दगी में...। इस कमेंट के अलावा उन्होंने सानिया की सुंदरता पर शायरी करते हुए जोड़ा कि दर्दे-दिल की आग को कोई सागर क्या बुझाएगा, काश आप जैसी मेरी बीवी होती।

Sania Mirza 1

पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं सानिया

सानिया मिर्जा की पर्सनल लाइफ भी हमेशा से चर्चा में रही है। पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी के बाद उनका रिश्ता भी सुर्खियों में रहा। हालांकि दोनों के बीच तलाक के बाद सानिया खुद को अपने कामों में बिजी रखने की कोशिश कर रही हैं। वह अपना अधिक से अधिक समय अपने बेटे इजहान के साथ बिताना पसंद करती हैं। वह इजहान के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं।

युवा खिलाड़ियों पर ध्यान दे रही हैं सानिया

सानिया मिर्जा आज भी लाखों दिलों की धड़कन हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर तस्वीर डालते ही वह तेजी से वायरल हो जाती है। दो साल पहले टेनिस को अलविदा कह चुकीं सानिया मिर्जा अब अपनी अकादमी में आने वाले बच्चों के फ्यूचर पर पूरा ध्यान दे रही हैं। उन्होंने कई बार इंटरव्यू में यह बताया है कि भारत जैसे देश में अभी भी लड़कियों के लिए किसी स्पोर्ट्स खासतौर पर टेनिस में नाम बनाना आसान नहीं होता है। ऐसे में वह युवा खिलाड़ियों को निखारने का काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+