'मैं एक महीने में दो बार उससे मिल लेता हूं', सानिया मिर्जा से अलग होने के बाद शोएब मलिक ने खोला बड़ा राज
Sania Mirza, Latest News in Hindi: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को लेकर फैंस के बीच अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद से ही सानिया मिर्जा की पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस की जिज्ञासा बढ़ गई है। सानिया मिर्जा भी इंस्टाग्राम पर फैंस के बीच खुद से जुड़ी नई नई जानकारी शेयर करती रहती हैं।
शोएब मलिक ने कर दिया बड़ा खुलासा (Sania Mirza, Latest News in Hindi)
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शोएब मलिक ने कई बातों का जिक्र किया है। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे इजहान को लेकर भी दिल छू लेने वाला बयान दिया। दरअसल, तलाक के बाद इजहान की कस्टडी सानिया मिर्जा के पास है, ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या शोएब मलिक अपने बेटे से मिल पाते हैं। तो इस बारे में शोएब मलिक ने अब एक बड़ा राज खोल दिया है।

बेटे के साथ ऐसा है मलिक का रिश्ता
पाकिस्तानी रमजान शो में शोएब मलिक ने बताया कि उनका रिश्ता अपने बेटे के साथ दोस्ती वाला है। दुबई में वो एक महीने में दो बार उनसे मिलने जाते हैं। शोएब मलिक मजाकिया अंदाज में बताते हैं कि इजहान उन्हें भाई बोलकर संबोधित करता है। मलिक के मुताबिक बेटे के साथ उनका रिश्ता एक दोस्त और भाई जैसा है। शोएब मलिक का यह इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है।
इजहान को स्कूल छोड़ने जाते हैं शोएब
शोएब मलिक ने आगे बताया कि इजहान के साथ वह जुड़े रहते हैं। वो जब दुबई में होते हैं तो खुद ही बेटे को स्कूल छोड़ने जाया करते हैं। इसके अलावा जब भी उन्हें मौका मिलता है वो फोन के जरिए भी अपने बेटे के टच में रहने की कोशिश करते हैं। वहीं छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सानिया भी अपने बेटे के बेहद करीब हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर इजहान के साथ तस्वीर शेयर करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications