सगाई की अफवाहों के बीच सानिया मिर्जा ने 'हां' कह दी! फैंस ने पूछा- अब शादी कब करोगी?
Sania Mirza share photo on Instagram: भारतीय पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में यस यानी कि हां लिखा है। दरअसल, सानिया मिर्जा हज पर गई हुई थी और हज से लौटते ही उन्होंने फैंस के साथ बड़ी बात शेयर की है।
सानिया ने शेयर किया वीडियो
सानिया मिर्जा की टेनिस एकेडमी हैदराबाद में स्थित है। जहां इन दोनों कैंप लगा हुआ है। सानिया मिर्जा ने इंस्टा स्टोरी पर कैंप का डिटेल वीडियो शेयर किया है। इस कैंप की शुरुआत 28 जून से की गई थी। जहां टेनिस में रूचि रखने वाले बच्चों के लिए ट्रायल भी लिया गया था। सानिया मिर्जा का इंस्टा स्टोरी एकेडमी को लेकर ही है।

उड़ी थी सगाई की अफवाह
इस दौरान सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ नजर आईं। पिछले कुछ समय से लगातार सानिया मिर्जा की सगाई को लेकर कई तरह की खबरें सामने आती रही है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से भी सानिया मिर्जा का नाम जोड़ा जाता रहा है। लेकिन सानिया मिर्जा के पिता ने इन सभी खबरों को अफवाह करार दिया था।
सानिया मिर्जा से पूछा सवाल
फैंस सानिया मिर्जा की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं। सानिया मिर्जा द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर भी फैंस लगातार सगाई और शादी के बारे में पूछते हुए नजर आए। एक फैन ने लिखा कि यह बताइए कि आप शादी कब कर रही हैं? सानिया मिर्जा इन दिनों प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रही हैं।
इस साल की शुरुआत में ही यानी जनवरी में सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से तलाक ले लिया था। उसके बाद से वह सिंगल हैं। दूसरी तरफ शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ निकाह कर लिया। जिसके बाद शोएब मलिक की जमकर आलोचना भी की गई।












Click it and Unblock the Notifications