'जब आप कमरे में अकेले होते हैं तो...', Sania Mirza को आखिर कहां मिलती है खुशी? खुद खोला राज

Sania Mirza Instagram Story: साल 2024 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से अलग होने के बाद पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा अकेले जीवन जी रही हैं। वह अपने बेटे इजहान मिर्जा मलिक के साथ अधिक से अधिक समय बिताती नजर आती हैं। इस बीच सानिया को लेकर कई तरह की खबरें भी सामने आती रही हैं। हालांकि, रिपोर्ट की मानें तो सानिया मिर्जा फिलहाल किसी को डेट नहीं कर रही हैं।

सानिया मिर्जा ने पोस्ट की थी फराह खान की तस्वीर (Sania Mirza Instagram Story)

हाल ही में अपनी बिजी जिंदगी के बीच सानिया ने अपने पसंदीदा डेट पार्टनर का खुलासा किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसका खुलकर ऐलान किया, जिसने उनके प्रशंसकों का दिल जीत लिया। सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर अपनी सबसे अच्छी दोस्त, बॉलीवुड निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं थी।

Sania Mirza 1

फराह खान को लेकर कही थी ये बात

सानिया ने फराह खान के साथ एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "सबकी पसंदीदा और खासकर मेरी पसंदीदा को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मेरी पसंदीदा डेट, फराह खान। सानिया मिर्जा की इस तस्वीर पर फैंस ने भी जमकर कमेंट्स किया। सानिया ने फराह को अपनी सबसे प्यारी दोस्तों में से एक बताया।

सानिया ने शेयर की खास स्टोरी

इस बीच सानिया ने एक इंस्टा स्टोरी भी पोस्ट की। इस स्टोरी में उन्होंने जिंदगी में खुश रहने की बात कही। सानिया ने लिखा कि जब आप कमरे में अकेले बैठे हों और खुश हों वो ही मायने रखता है। इस एक लाइन में सानिया मिर्जा ने खुश रहने का बड़ा राज बता दिया। सानिया के मुताबिक हमें अपनी खुशी के लिए दूसरों पर कभी भी निर्भर नहीं रहना चाहिए। हालांकि, 24 घंटा होने के बाद सानिया की ये स्टोरी अब इंस्टा पर नजर नहीं आ रही है।

इन दिनों क्या कर रही हैं सानिया?

सानिया मिर्जा ने अपनी शानदार टेनिस करियर के बाद खेल जगत में योगदान जारी रखा है। रिटायरमेंट के बाद वह अपनी टेनिस एकेडमी चला रही हैं, जहां वह नई पीढ़ी को टेनिस की ट्रेनिंग देती हैं और अपना अनुभव शेयर करती हैं। इसके अलावा वह टेनिस कमेंट्री भी करती हैं, जिससे उन्हें खेल की गहरी समझ और दर्शकों तक अपनी आवाज पहुंचाने का मौका मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+