सानिया मिर्ज़ा ने दूसरी बार मां बनने के लिए क्या किया? खुद सामने आकर किया चौंकाने वाला खुलासा
Sania Mirza: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा अपने बेटे इजहान के साथ दुबई में रहती हैं। बतौर सिंगल मदर सानिया मिर्ज़ा अपने बेटे के साथ खुश दिखाई देती हैं। हाल ही में उन्होंने इजहान का जन्मदिन मनाया था। दूसरी बार मां बनने को लेकर सानिया ने एक बड़ा खुलासा किया है।
यूट्यूब पॉडकास्ट 'सर्विंग इट अप विद सानिया' फराह खान से बात करते हुए उन्होंने एक बेहद निजी और महत्वपूर्ण खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि बेटे इज़हान को प्राकृतिक रूप से जन्म देने के बाद भी, उन्होंने भविष्य के लिए एग फ्रीजिंग का फ़ैसला लिया। उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा फैसला था, महिलाओं को ऐसा करना चाहिए।

यह निर्णय उनके जीवन के उस मोड़ पर आया है, जब वह पेशेवर जीवन से संन्यास ले चुकी हैं और अपने पूर्व पति शोएब मलिक से तलाक के बाद सिंगल मदर की भूमिका निभा रही हैं।
सानिया ने बताया कि बहुत कम लोग जानते हैं कि मैंने अपने एग फ्रीज करवाए हैं। मैं हर किसी को इसकी सलाह देती हूँ, क्योंकि जैविक घड़ी टिक-टिक करती रहती है। मान लीजिए आप भविष्य में एक और बच्चा चाहती हैं, मेरे पास अब यह सुरक्षित विकल्प मौजूद है।
सानिया ने ऐसा खुलासा पहले कभी नहीं किया था, फरहा खान उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं, इसी वजह से शायद उन्होंने अपने बारे में कुछ ऐसा बताया है, जो दुनिया को पता नहीं था। भविष्य के बारे में सोचते हुए सानिया ने अपने एग फ्रीज करवाए। इससे एक और चीज साफ़ हो जाती है कि सानिया मिर्ज़ा दूसरी बार भी मां बन सकती हैं।
यह खुलासा उन लाखों भारतीय महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो करियर और मातृत्व के बीच संतुलन बनाने की जद्दोजहद कर रही हैं, खासकर तब जब उन्हें जीवन में अकेले आगे बढ़ना होता है। एग फ्रीज कराने के बाद बढ़ती उम्र और कंसीव करने में दिक्कत जैसी चिंता समाप्त हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications