रॉबिन उथप्पा के साथ अक्सर क्यों दिखती हैं सानिया मिर्ज़ा? कारण जानकर आपको नहीं होगा यकीन
Sania Mirza: सानिया मिर्ज़ा के दोस्तों में कई बार टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को देखा जाता रहा है। वह उनके ख़ास दोस्तों में से एक हैं लेकिन यह कम ही लोगों को मालूम होगा कि दोनों की दोस्ती कैसे हुई। इसकी कहानी भी काफी दिलचस्प है।
दुबई में भी सानिया मिर्ज़ा और रॉबिन उथप्पा की मुलाक़ात हुई थी। रॉबिन उथप्पा अपने परिवार के साथ उनसे मिले थे। सवाल यह भी है कि कर्नाटक से आने वाले उथप्पा की टेनिस स्टार से कैसे दोस्ती हुई क्योंकि सानिया मिर्ज़ा तो हैदराबाद की रहने वाली हैं।

रॉबिन उथप्पा और सानिया का परिवार एक-दूसरे को जानता है, इसके पीछे भी एक बड़ा कारण है। सानिया मिर्ज़ा और रॉबिन उथप्पा की पत्नी के बीच गहरी दोस्ती है। इस वजह से रॉबिन उथप्पा भी सानिया के फ्रेंड हैं। रॉबिन उथप्पा की पत्नी भी खेल से जुड़ी हुई हैं।
Sania Mirza की दोस्त उथप्पा की पत्नी
उथप्पा की पत्नी शीतल गौतम खुद एक टेनिस प्लेयर हैं और उनके करियर की उच्चतम रैंकिंग 591 रही हैं, यह सिंगल्स इवेंट की रैंकिंग थी। शीतल भी अब खेल को अलविदा कह चुकी हैं लेकिन सानिया मिर्ज़ा के साथ गहरी दोस्ती है। इस फ्रेंडशिप की वजह से सानिया मिर्ज़ा और रॉबिन उथप्पा की दोस्ती भी काफी गहरी हो गई।
मार्च 2016 में शीतल और रॉबिन उथप्पा की शादी हुई थी, तब से दोनों एक साथ हैं और काफी ख़ुशी से अपना जीवन बिता रहे हैं। उथप्पा क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद कमेंट्री करते हैं। रॉबिन और शीतल के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम नील नोलन उथप्पा है और बेटी ट्रिनिटी थिया उथप्पा है।
Sania Mirza की तरह उथप्पा भी दुबई शिफ्ट
दो साल पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि अब रॉबिन उथप्पा बेंगलुरु में नहीं रहते हैं, वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दुबई में रहते हैं। शायद यही कारण होगा कि कुछ मौकों पर उनके परिवार की मुलाकात सानिया मिर्ज़ा से हुई थी। सानिया मिर्ज़ा भी दुबई में अपने बेटे इजहान के साथ रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications