तीन चीजें जो सिर्फ रात में होती हैं,' सानिया मिर्जा ने LIVE शो में पूछा सवाल, जवाब सुनते ही कर दिया कैंसिल
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) से तलाक के बाद सानिया मिर्जा (Sania Mirza) अपनी नई जिंदगी में व्यस्त हैं, लेकिन उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सानिया एक मजेदार सवाल पूछती हैं। इस सवाल का जवाब सुनते ही वहां मौजूद लोग हंसी से लोटपोट हो जाते हैं।
यह वीडियो एक साल पुराना है, जिसमें देखा जा सकता है कि सानिया और शोएब मलिक साथ में एक शो होस्ट कर रहे थे। शो के दौरान सानिया ने दर्शकों में से एक लड़की से सवाल पूछा कि 'तीन चीजें जो रात में होती हैं।' यह सवाल बहुत सिंपल था, लेकिन लड़की ने कुछ ऐसा जवाब दिया जो सबको चौंका गया। उसने कहा कि, 'सोना, खाना और टीवी देखना।'

सोनिया ने तुरंत ही इसे 'कैंसिल' कर दिया और लड़की को एक और मौका दिया। फिर लड़की ने अपनी रात की आदतें बताते हुए कहा कि वह रात को सोने से पहले दांत ब्रश करती हैं, फेस वॉश करती हैं और फेस क्रीम लगाती हैं। यह जवाब सुनते ही शो में मौजूद सभी लोग हंसी से लोटपोट हो गए।
दरअसल, यह वीडियो उस वक्त का है जब सानिया मिर्जा और शोएब मलिक साथ रहते थे। अब दोनों का तलाक हो चुका है, लेकिन यह पुराना वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर वायरल है। सानिया मिर्जा न केवल अपनी टेनिस उपलब्धियों के लिए, बल्कि अपनी चुलबुली और मजेदार शख्सियत के लिए भी जानी जाती हैं।
यह पल एक बार फिर साबित करता है कि सानिया का अंदाज हमेशा ही दर्शकों को आकर्षित करता है। चाहे उनके निजी जीवन में बदलाव आया हो, उनका यह हंसी-खुशी भरा वीडियो हमेशा यादगार रहेगा।
यहां देखें सानिया मिर्जा का वायरल वीडियो:
सानिया मिर्जा की सफलता का राज?
युवा टेनिस खिलाड़ियों के लिए सानिया मिर्जा का करियर एक प्रेरणा है, जो यह दिखाता है कि किसी भी पेशेवर खिलाड़ी का जीवन केवल खेल तक ही सीमित नहीं रहता। सानिया की सफलता का राज उनकी कड़ी मेहनत है। टेनिस कोर्ट में उनकी कड़ी मेहनत और बेजोड़ प्रदर्शन ने उन्हें दुनिया भर में एक सम्मानित स्थान दिलाया, लेकिन अब वह एक सफल बिजनेसवुमन और पब्लिक फिगर के रूप में भी उभरी हैं।
2025 में बंपर कमाई के साथ नेटवर्थ में भारी बढ़ोतरी
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2024 में सानिया मिर्जा की नेटवर्थ लगभग 200 करोड़ रुपये थी, लेकिन 2025 में यह बढ़कर 216 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। यह 16 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी उनकी कड़ी मेहनत और व्यवसायिक रणनीतियों का परिणाम है। सानिया ने खेल के अलावा कई ब्रांड एंडोर्समेंट्स, विज्ञापनों, और इवेंट्स के जरिए अपनी आय में इज़ाफा किया है।












Click it and Unblock the Notifications