Sania Mirza दुबई में बिता रहीं मोहम्मद शमी के साथ क्वालिटी टाइम? क्या है वायरल फोटो की सच्चाई

Sania Mirza: भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा तलाक के बाद अपने बेटे के साथ दुबई में रहती हैं। आये दिन उनको लेकर कोई न कोई खबर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में सानिया मिर्ज़ा भारत आई थीं और कुछ शहरों में इवेंट्स भी अटेंड किये थे। उनकी दूसरी शादी को लेकर भी अफवाहें उड़ती रहती हैं।

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी के साथ भी सानिया का नाम जोड़ा गया था। यहाँ तक कहा गया कि शमी और सानिया की शादी होने वाली है। हालांकि इन बातों में कभी कोई दम नहीं दिखा। सानिया अपने काम में व्यस्त हैं और उनका जीवन अच्छा चल रहा है।

sania mirza
Photo Credit: cricket.guru facebook

इस बीच सोशल मीडिया पर एक बार फिर से शमी और सानिया को लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों दुबई में इस समय एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं। क्रिकेट गुरु नाम से एक फेसबुक पेज पर कुछ फोटो अपलोड किये गए हैं।

सानिया मिर्ज़ा के फोटो की सच्चाई (Sania Mirza)

इसमें सानिया और शमी को एक साथ दिखाया गया है। कुछ फैन्स ने उनको बेस्ट जोड़ी भी करार दे दिया लेकिन फैक्ट चेक करने पर मामला कुछ और ही पाया गया। सानिया और शमी एक साथ नहीं हैं और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से डीप फेक फोटो बनाकर शेयर किये गए हैं।

सानिया मिर्जा काम में व्यस्त (Sania Mirza)

सानिया मिर्ज़ा अपने प्रोफेशनल काम में व्यस्त हैं। सानिया मिर्ज़ा अबू धाबी में वर्ल्ड टेनिस लीग के दौरान ब्रॉडकास्ट में व्यस्त हैं। शमी और उनका दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। उनके फेक फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किये गए हैं। ऐसा करना गैर क़ानूनी भी है।

मोहम्मद शमी खेल में मस्त

मोहम्मद शमी चोट से रिकवरी के बाद घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए नजर आए थे। वह पूरी तरह से फिट होकर वापस मैदान पर आने के लिए तैयार हैं। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के बाद से ही शमी बाहर चल रहे हैं। वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम इंडिया के साथ नहीं जा पाए, देखना होगा कि वह कब तक ठीक होकर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+