राफेल नडाल को लगा बड़ा झटका, फ्रेंच ओपन के पहले दौर में हारकर बाहर
फ्रेंच ओपन में राफेल नडाल को बड़ा झटका लगा है। वह पहले ही दौर में पराजित हो गए। उनको अलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ पराजय का सामना करना पड़ा है। 3 जून को नडाल का जन्मदिन आने वाला है। इससे पहले उनको यह एक बड़ा झटका लगा है।
ऐसा पहली बार हुआ है, जब वह फ्रेंच ओपन में पहले दौर में बाहर हो गए। नडाल ने कहा कि यह जो भी हुआ है, मैं भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। नडाल की हार चौंकाने वाली है क्योंकि उनके सामने चौथे नम्बर के खिलाड़ी खेल रहे थे।

नडाल को 6-3, 7-6, 6-3 से हार का सामना करना पड़ा। नडाल के अलावा भारत के भी एक खिलाड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। भारत के नम्बर वन खिलाड़ी सुमित नागल को भी पराजय का सामना करना पड़ा है। उनको रूसी खिलाड़ी ने हराया।
सुमित को रुसी खिलाड़ी केरेन खाचानोव ने पराजित कर दिया। केरेन ने 6-2, 7-6 और 6-0 से मुकाबला गंवा दिया।सुमित को हराने वाला खिलाड़ी 18वें नम्बर का है। सबसे ज्यादा बड़ा झटका नडाल को लगा है, उनका मुकाबला 3 घंटे तक चला था।












Click it and Unblock the Notifications