Virat Kohli के साथ विंबलडन देखने पहुंचीं अनुष्का शर्मा, भारत-इंग्लैंड मैच छोड़ जोकोविच को किया सपोर्ट
Virat Kohli Support Novak Djokovic: लंदन के विंबलडन ग्राउंड पर इन दिनों टेनिस का जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है। इसी बीच दुनिया के पूर्व नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने एक बार फिर से अपनी शानदार फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए विंबलडन क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनॉर को 1-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर 16वीं बार विंबलडन के अंतिम आठ में एंट्री की।
जोकोविच ने विराट कोहली पर लुटाया प्यार (Virat Kohli Support Novak Djokovic)
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की मौजूदगी से यह मुकाबला और खास बन गया। कोहली मैदान पर जोकोविच का समर्थन करने पहुंचे और मैच के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि क्या शानदार मुकाबला था। हमेशा की तरह जोकोविच ने दमदार खेल का दिखाया। विराट की इस पोस्ट पर नोवाक जोकोविच ने भी प्यार भरा जवाब दिया। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कोहली को टैग करते हुए लिखा कि थैंक यू फॉर सपोर्टिंग यानी "समर्थन के लिए धन्यवाद"।

क्रिकेट छोड़ टेनिस देखने पहुंचे कोहली
इस छोटी सी बातचीत ने दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के बीच एक खास बॉन्डिंग को दिखाने का काम किया है। विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया के स्टार हैं। वहीं नोवाक जोकोविच टेनिस कोर्ट पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। कोहली टेस्ट और टी-20 संन्यास के बाद भी फैंस के बीच चर्चाओं में बने रहते हैं। इंग्लैंड में इस समय भारतीय टीम भी मौजूद है, लेकिन कोहली ने क्रिकेट छोड़ टेनिस को देखने का फैसला किया। इससे पहले भी वह विंबलडन में मैच देखते नजर आ चुके हैं।
विंबलडन में आठवीं बार खिताब जीतने पर जोकोविच
जोकोविच अब विंबलडन में आठवीं बार खिताब जीतने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वह रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकें। उन्होंने पहले ही 2011, 2014, 2015, 2018, 2019, 2021 और 2022 में खिताब जीते हैं। उनका अगला मुकाबला इटली के फ्लावियो कोबोली से होगा। फैंस की दिलचस्पी अब इस बात में बनी हुई है कि क्या विराट कोहली जोकोविच का अगला मुकाबला देखने आएंगे या नहीं?













Click it and Unblock the Notifications