Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Novak Djokovic ने रचा इतिहास, विंबलडन में पूरी की 100वीं जीत, चौथे दौर में हुई दमदार एंट्री

Novak Djokovic 100th Win at Wimbledon: दुनिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने विंबलडन 2025 में बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने शनिवार, 5 जुलाई को सर्बियाई साथी खिलाड़ी मियोमिर केकमानोविच को सीधे सेटों में 6-3, 6-0, 6-4 से हराकर विंबलडन में अपनी 100वीं जीत दर्ज की। यह मुकाबला उनके करियर का तीसरा राउंड था और जीत के साथ उन्होंने प्री-क्वार्टरफाइनल (चौथे दौर) में जगह बना ली।

7 बार जीत चुके हैं विंबलडन का खिताब (Novak Djokovic 100 th Win at Wimbledon)

जोकोविच अब तक 7 बार विंबलडन के पुरुष एकल खिताब जीत चुके हैं और यह उनका 20वां विंबलडन टूर्नामेंट है। इस जीत के साथ उनका विंबलडन में कुल रिकॉर्ड 100 जीत और सिर्फ 12 हार का हो गया है। वह अब सिर्फ तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने सिंगल्स में विंबलडन में 100 जीत हासिल की है। उनसे पहले यह कारनामा केवल रोजर फेडरर और मार्टिना नवरातिलोवा ने किया है।

Novak Djokovic 1

मैच के बाद जोकोविच ने कही ये बात

मैच के बाद जोकोविच ने कहा कि टेनिस ने मुझे वो सब कुछ दिया है जो आज मैं हूं। इस उम्र में भी खेल पाना और जीत पाना मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। मैं इस पल को बहुत सम्मान और कृतज्ञता के साथ लेता हूं। इस मैच में जोकोविच का प्रदर्शन दमदार रहा। उन्होंने इस ग्रैंड स्लैम सीजन का पहला 'बगेल' (6-0 सेट) भी दर्ज किया और महज 1 घंटे 47 मिनट में जीत अपने नाम की।

बताया मैच का सबसे यादगार पल

लेकिन मैच का सबसे यादगार पल तब आया जब पहले सेट में 4-3 की बढ़त के दौरान उन्होंने ड्यूस पर एक डाइविंग बैक हैंड विनर लगाया। केकमानोविच ने शानदार ड्रॉप शॉट और 'ट्वीन्स शॉट' के जरिए जोकोविच को मात देने की कोशिश की, लेकिन जोकोविच ने हार नहीं मानी और अपने जबरदस्त डिफेंस से वो अंक जीत लिया। जोकोविच ने इस बारे में कहा कि वो पल मेरे लिए जैसे परमानंद था। मैं बहुत ज्यादा खुश था। यह मेरे लिए खास था क्योंकि मैं अब पहले की तरह डाइव नहीं करता, लेकिन घास पर ऐसा करना अद्भुत एहसास देता है।

एलेक्स डी मिनोर से होगा सामना

अब जोकोविच का सामना चौथे राउंड में ऑस्ट्रेलिया के 11वें वरीय एलेक्स डी मिनोर से होगा। पिछली बार इन दोनों के बीच मुकाबला होने वाला था, लेकिन मिनोर चोट के चलते हट गए थे। अब जोकोविच के लिए यह मुकाबला एक कड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+