विलियमस और अल्कराज के बाद नाओमी ओसाका भी ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर, 2 बार की हैं चैंपियन
नाओमी ओसाका ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 से बाहर हो गई हैं। कहा यह जा रहा है कि उन्होंने इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापिस लिया है। ऑस्ट्रेलियन ओपन का आगाज 16 जनवरी से होगा।

साल 2023 का पहला ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन 16 जनवरी से शुरू हो रहा है। टेनिस के इस लोकप्रिय टूर्नामेंट को लेकर फैंस और प्लेयर काफी उत्साहित हैं, लेकिन टूर्नामेंट के आगाज से पहले ही तीन बड़ी प्लेयर इससे बाहर हो गई हैं। ताजा नाम दो बार की चैंपियन नाओमी ओसाका का है, जो ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 से बाहर हो गई हैं। कहा यह जा रहा है कि उन्होंने इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापिस लिया है।
2 बार की चैंपियन हैं ओसाका
ट्विटर पर नाओमी के बारे में अपडेट टूर्नामेंट के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से जारी किया गया है। उस ट्वीट में कहा गया है, "नाओमी ओसाका ऑस्ट्रेलियन ओपन से हट गई हैं। हमें AO2023 में उनकी कमी खलेगी।" हालांकि इस ट्वीट में जापान की स्टार प्लेयर के हटने की वजह नहीं बताई गई है। आपको बता दें कि नाओमी ओसाका 2019 और 2021 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।
यह प्लेयर भी हो चुके हैं बाहर
आपको बता दें कि इससे पहले यूएस ओपन चैंपियन और दुनिया के नंबर वन टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्कराज भी इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले चुके हैं। उन्होंने शुक्रवार को इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लिया था। अल्कराज के दाहिने पैर में चोट थी, जिस वजह से उन्होंने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया। अल्कराज ने शुक्रवार को कहा था, 'सीजन ट्रेनिंग के दौरान मेरे दाहिने पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है, जिसकी वजह से मैं ऑस्ट्रेलियन ओपन नहीं खेल पाऊंगा।" आपको बता दें कि इससे पहले अल्कराज डेविस कप से भी बाहर हो गए थे।
इससे पहले 42 साल की विलियम्स एक हफ्ते पहले ऑकलैंड में खेले मैच में चोटिल हो गईं थी। उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपरन में वाइल्ड कार्ड से एंट्री मिली थी। विलियम्स विमेंस में 7 ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं। उन्होंने 2001, 2003, 2009 और 2010 में विंबलडन का खिताफ अपने नाम किया था। जबकि 2000 और 2001 में यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया है। हालांकि, वह अब तक ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब नहीं जीत पाईं है। वह दो बार 2003 और 2017 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंची थीं। विलियम्स भी ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications