Divorce: चहल-धनश्री विवाद के बीच खेल जगत में एक और तलाक! एक-दूसरे से अलग हुए ये दिग्गज स्टार
Naomi Osaka Break-up: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच रिश्ते को लेकर बढ़ी उलझनों के बीच खेल जगत में एक और स्टार ने अपने पार्टनर से ब्रेकअप कर लिया है। मालूम हो कि चहल और धनश्री ने हाल ही में एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया था।
दरअसल, चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) और उनके बॉयफ्रेंड रैपर कॉर्डे (Cordae) ने अब अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। इन दोनों ने करीब छह साल बाद आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है।

सोशल मीडिया पर दी अलग होने की जानकारी
यह कपल 2019 में काफी चर्चा में रहा था, जब जुलाई 2023 में लॉस एंजिल्स में एक बेटी के माता-पिता बने थे। ओसाका ने करीब 15 महीने की छुट्टियों के बाद पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन से प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी की थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।
Naomi Osaka: इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया नोट
नाओमी ओसाका ने 6 जनवरी को बताया कि वह अपने लंबे समय के साथी, रैपर कॉर्डे से अलग हो रही हैं, जिनके साथ उनकी एक साल की बेटी शाई है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया, जिसमें लिखा, 'सभी को नमस्कार, मैं बस इतना कहना चाहती थी कि कॉर्डे और मैं अब रिश्ते में नहीं हैं। कोई खटास नहीं है, वह एक बेहतरीन इंसान और एक बेहतरीन पिता है। ईमानदारी से, मुझे खुशी है कि हमारी राहें एक-दूसरे से मिलीं, क्योंकि मेरी बेटी मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है और मैं हमारे साथ बिताए अनुभवों से बहुत कुछ सीख पाई।'
ओसाका ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए हो रहीं तैयार
इन घटनाओं के बाद, ओसाका अब ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए तैयार हो रही हैं और मेलबर्न पहुंच गई हैं। टेनिस खिलाड़ी ने टूर्नामेंट के लिए मेलबर्न पहुंचने की झलकियां साझा कीं, जिसमें ऑस्ट्रेलियन ओपन के झंडों सहित शहर को दिखाने वाले वीडियो शामिल हैं।
एएसबी क्लासिक के अंतिम दौर में हार गईं ओसाका
ओसाका एएसबी क्लासिक के अंतिम दौर में टॉसन से 6-4 के स्कोर से हार गईं। नाओमी ओसाका ने एएसबी क्लासिक 2025 में अपनी हार के बारे में खुलकर बात की नाओमी ओसाका एएसबी क्लासिक के अंतिम दौर में क्लारा टॉसन से हार गईं, क्योंकि उन्हें चोट के कारण मैच से हटना पड़ा। उन्होंने मैच के बाद के इंटरव्यू में हार के बारे में बात की।
ओसाका ने कहा कि, 'अब जब आपने इसका उल्लेख किया है, तो मैंने आज नाश्ता नहीं किया, शायद इसलिए मुझे अपने अंधविश्वासों पर टिके रहना चाहिए। मैं इतने खूबसूरत शहर में मेरा स्वागत करने के लिए सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं। मुझे यहां खेलने में बहुत मज़ा आया। मैं वास्तव में इसके खत्म होने के लिए दुखी हूं। मुझे उम्मीद है कि आपने हमारे द्वारा खेले गए टेनिस का आनंद लिया होगा, मैं यहां होने के लिए वास्तव में आभारी हूं।
ओसाका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक नोट भी लिखा, जिसमें ऑकलैंड में बिताए अपने समय की तस्वीरें साझा कीं, ओसाका ने अपने करियर में सात खिताब जीते हैं, जिनमें दो यूएस ओपन (2018, 2020) और ऑस्ट्रेलियन ओपन (2019, 2021) शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications