Sania Mirza की बहन की 'दावत-ए-रमजान' में बवाल, शख्स ने सरेआम चलाई गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sania Mirza sister Anam Dawat-e-Ramzan: पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अनम मिर्जा ने हैदराबाद में दावत-ए-रमजान प्रदर्शनी आयोजित की थी, जिसमें अचानक गोलियां चलने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद पुलिस को मामले में दखलअंदाजी देनी पड़ी और ऐसा करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया गया।

शख्स ने हवा में गोलियां चलाई (Sania Mirza sister Anam Dawat-e-Ramzan)

यह घटना 29 मार्च (शनिवार) को गुड़ी मलकापुर पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई, जहां दो व्यक्तियों के बीच विवाद के दौरान आरोपी ने दो राउंड फायरिंग की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और हथियार जब्त कर लिया। आगे की जानकारी के लिए जांच जारी है। हवा में गोलियां चलाने के आरोप में शख्स को फिलहाल निगरानी में रखा गया है।

Sania Mirza

मामले पर पुलिस ने दी बड़ी जानकारी

गुड़ीमलकापुर थाने के इंस्पेक्टर के अनुसार प्रदर्शनी में एक परफ्यूम की दुकान और एक खिलौने की दुकान के मालिकों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। इंस्पेक्टर ने कहा कि दावत-ए-रमजान प्रदर्शनी में एक परफ्यूम की दुकान और एक खिलौने की दुकान के मालिक के बीच मामूली कहासुनी हुई थी, और बाद में समझौता हो गया। इस बीच उसने (आरोपी हस्सबुद्दीन ने) अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से हवा में दो राउंड फायरिंग कर दी। इसलिए हमने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और जांच कर रहे हैं कि फायरिंग क्यों की गई।

शख्स ने बताया आखिर क्यों चलाई गोली

पुलिस ने आगे बताया कि गोली चलाने वाले व्यक्ति का झगड़े में शामिल किसी भी दुकान मालिक से कोई संबंध नहीं है। आरोपी हसीबुद्दीन उर्फ ​​हैदर, जो पूर्व सरपंच है और एसी गार्ड पैरामाउंट कॉलोनी का निवासी है। उसके पास नामपल्ली की लाइसेंसी बंदूक बताई गई है। पुलिस ने कहा कि उसके पास जो बंदूक का लाइसेंस है, वह नामपल्ली का है। हमें पुलिस में शिकायत मिली है। आरोपी कह रहा है कि सभी ने उस पर हमला करने की कोशिश की, इसलिए उसने हवा में गोली चलाई। फिलहाल हथियार जब्त कर लिया गया है। वहीं घटना के पीछे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+