सभी खिलाड़ियों के लिए एक उदाहरण, फेडरर के संन्यास पर मेसी ने दी प्रतिक्रिया, नडाल भी हुए भावुक
नई दिल्ली, 16 सितंबर: अर्जेंटीना के फुटबॉल दिग्गज लियोनल मेसी ने स्विस लीजेंड रोजर फेडरर को बाकी एथलीटों के लिए एक उदाहरण बताया है। 20 बार के ग्रेंड स्लैम चैम्पियन के लिए मेसी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी शेयर की है।

फेडरर ने जब से अपने संन्यास की घोषणा की है तब से सोशल मीडिया पर उनके लिए बधाई देने का तांता लगा हुआ है। दिग्गज टेनिस प्लेयर ने अपने खेल से बहुत ज्यादा सम्मान हासिल किया है जिसका असर अपने फॉलोअर पर रहने जा रहा है। फेडडर को विभिन्न खेल जगत से जुड़ी कई हस्तियां फॉलो करती हैं। वे ऐसे खिलाड़ी रहे जिनको देखकर बाकी दिग्गज खिलाड़ी आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते रहे।
फेडरर ने 15 सितंबर को 41 साल की उम्र में संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने अभी तुरंत संन्यास नहीं लिया क्योंकि लेवर कप उनको आखिरी टूर्नामेंट होगा।
दरअसल फेडरर का संन्यास लोगों के लिए हैरानी लेकर भी आया है। यह सही है कि वह चोटों और सर्जरी से परेशान आ चुके थे लेकिन उन्होंने विंबलडन के समय कहा था कि वे वापसी करेंगे, कम से कम एक बार और तो यह प्रतियोगिता खेलना चाहेंगे।
मेसी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर कहा फेडरर को जीनियस बताया है। उन्होंने कहा- एक जीनियस, टेनिस के इतिहास में यूनीक खिलाड़ी और किसी भी एथलीट के लिए उदाहरण हो आप। हम आपको कोर्ट में देखना मिस करेंगे जिसको देखकर हमें आनंद आता था।
फेडरर ने अपना एटीपी करियर 20 ग्रैंड स्लैम सिंगल खिताब के साथ समाप्त किया। वे नोवाक जोकोविच (21) से एक पीछे और सबसे बड़े प्रतिद्वंदी राफेल नडाल (22) से दो खिताब पीछे रहे।
फेडरर के दोस्त और कोर्ट पर प्रतिद्वंद्वी नडाल ने भी अनुभवी टेनिस खिलाड़ी की सराहना की।
राफेल ने कहा, "प्रिय रोजर, मेरे दोस्त और प्रतिद्वंद्वी। काश यह दिन कभी नहीं आता। यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से और दुनिया भर के खेलों के लिए एक दुखद दिन है। लेकिन इन सभी वर्षों को आपके साथ साझा करना एक सम्मान और विशेषाधिकार भी है।"
"भविष्य में हमारे पास एक साथ शेयर करने के लिए कई और क्षण होंगे, अभी भी बहुत सी चीजें एक साथ करनी हैं, हम यह जानते हैं। अभी के लिए, मैं वास्तव में आपकी पत्नी, मिर्का, आपके बच्चों, आपके परिवार की खुशियों की कामना करता हूं। मैं आपको लंदन में लेवर कप में देखूंगा।"


Click it and Unblock the Notifications
