Jannik Sinner का धमाकेदार प्रदर्शन! अल्कारेज को हराकर लगातार दूसरी बार जीता ATP फाइनल का खिताब
ATP Finals, Jannik Sinner: इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी यानिक सिन्नर (Jannik Sinner) का विजय रथ थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने एक बार फिर अपनी धाक जमाते हुए लगातार दूसरी बार ATP फाइनल्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस बार उन्होंने फाइनल मुकाबले में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ (Carlos Alcaraz) को सीधे सेटों में हराकर यह उपलब्धि हासिल की।
अल्काराज को हराकर जीता खिताब (ATP Finals, Jannik Sinner)
ट्यूरिन के इनलपी एरिना में हुए इस कांटे के मुकाबले में सिन्नर ने अल्काराज को 7-6 (7-4), 7-5 से शिकस्त दी। ख़ास बात यह रही कि सिन्नर ने लगातार दूसरे वर्ष यह टूर्नामेंट बिना कोई सेट गंवाए जीता है। लगातार मिली जीत उनकी शानदार फ़ॉर्म को बताता है। यह जीत इसलिए भी अहम है क्योंकि यह इंडोर हार्ड कोर्ट पर उनकी लगातार 31वीं जीत है।

अल्काराज-सिन्नर के बीच जबयरदस्त टक्कर
साल 2025 का सीजन टेनिस फैंस के लिए अल्काराज और सिन्नर के बीच जबरदस्त प्रतिद्वंद्विता का गवाह बना। इस सीजन के लगभग सभी बड़े खिताब इन्हीं दोनों खिलाड़ियों ने आपस में बांटे। यहां तक कि साल के चारों ग्रैंड स्लैम भी इन दोनों ने दो-दो जीते। इस सीजन में दोनों के बीच यह छठा फाइनल था, जिसमें सिन्नर की यह दूसरी जीत रही। अब उनका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 10-6 हो गया है।
जीत के बाद कही दिल जीतने वाली बात
जीत के बाद सिन्नर ने अपने प्रतिद्वंद्वी अल्काराज़ की तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि तुम निश्चित रूप से एक ऐसे खिलाड़ी हो जिनसे मैं प्रेरणा लेता हूं। मुझे उम्मीद है कि अगले साल भी हमारी शानदार टक्कर होगी। कार्लोस के खिलाफ खेलते हुए आपको अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना पड़ता है। दूसरी ओर अल्काराज ने भी सिन्नर को बधाई दी और अगले सीज़न के लिए चुनौती दी।
उन्होंने कहा कि यानिक के लिए यह एक शानदार साल है... मुझे उम्मीद है कि तुम अगले साल के लिए तैयार रहोगे क्योंकि मैं तो तैयार रहूंगा। उम्मीद है कि मैं तुम्हारे साथ और फ़ाइनल खेलूंगा।












Click it and Unblock the Notifications