Australian Open 2024: सुमित नागल बने हीरो, 35 साल बाद किसी भारतीय ने रचा इतिहास
Sumit Nagal, Australian Open 2024: ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले ही दौर में भारत की तरफ एक बड़ा धमाका देखने को मिला है। 35 वर्ष के इतिहास में यह पहली बार हुआ है। सुमित नागल ने कजाकस्तान के अलेक्जेंडर बुब्लिक को पराजित कर दिया। अलेक्जेंडर 31वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं।
सिंगल्स ग्रैंड स्लेम में तीन दशक के बाद पहली बार भारत के किसी खिलाड़ी ने वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराया है। 35 सालों के इतिहास में यह पहली बार हुआ है। सुमित की एटीपी रैंकिंग 137 है। 5 सेटों वाले गेम में सुमित ने तगड़ा प्रहार करते हुए अलेक्जेंडर को कोई मौका नहीं दिया और तीन सेट लगातार जीते।

पहला सेट सिमट नागल ने 6-4 के अंतर से जीत लिया। इसके बाद दूसरा सेट उन्होंने 6-2 से जीत लिया, यहाँ तक तो कोई परेशानी नहीं थी लेकिन अंतिम सेट में दोनों तरफ से कड़ी टक्कर देखने को मिली। अंततः सुमित नागल ने इसे भी 7-6 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।
सुमित से पहले रमेश कृष्णन ने सिंगल्स में किसी सीडेड खिलाड़ी को हराया था। अब 35 साल बाद सुमित ने यह बड़ा कारनाम कर दिखाया है। मुकाबला 2 घंटे और 38 मिनट तक चला और भारतीय खिलाड़ी ने झंडा गाड़ दिया। इतिहास रचने के बाद नागल काफी खुश थे और होना भी चाहिए क्योंकि इतने सालों बाद किसी भारतीय ने यह कारनामा किया है।












Click it and Unblock the Notifications