फ्रेंच ओपन का सेमीफाइनल मैच, लड़की ने चैन से खुद को बांधा, खिलाड़ी हटे, रुका मैच- VIDEO
पेरिस, 4 जून: पर्यावरण एक ऐसी समस्या है जिससे पूरा विश्व जूझ रहा है। हम 21वीं सदी में आगे तो बढ़ गए हैं लेकिन विकास की प्रक्रिया में प्रकृति को बहुत पीछे छोड़ चुके हैं। आज वैज्ञानिकों में और विश्व भर के लीडरों में यही चर्चा चलती है कि विकास ऐसा हो जो प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर किया जाए। शायद कागजों पर विकास को इस तरह से दिखाया भी जाता है कि प्रकृति को अधिक नुकसान नहीं हो रहा है लेकिन जमीनी स्तर पर सच्चाई बहुत ही भयावह नजर आती है।

ये क्या हुआ
हम भारत में ही महसूस कर सकते हैं, गर्मियां पहले की तुलना में बेहद ज्यादा बढ़ चुकी हैं और सर्दियों के दिन बहुत कम हो चुके हैं। दुनिया ग्लोबल वार्मिंग के युग में है। फ्रेंच ओपन के एक मुकाबले में पर्यावरण के इन्हीं मुद्दों से जुड़ा एक मामला बड़े ही अप्रत्याशित ढंग से देखने को मिला। यह मामला ऐसा था कि देखने वालों को कुछ समझ में नहीं आया और खिलाड़ी अपनी जगह छोड़ कर चले गए। मैच देख रहे दर्शक भी हैरान रह गए।

लड़की जबरदस्ती कोर्ट में घुस गई
फ्रेंच ओपन के दूसरे पुरुष सेमीफाइनल मुकाबले में एक लड़की जबरदस्ती कोर्ट में घुस गई। उसने गले में एक चैन पहनी हुई थी जिसको उसने नेट से बांध दिया और जमीन पर बैठ गई। लड़की को ऐसा करते देखना अजीब लग रहा था और यह सब घटना जब हुई तब खेल बीच में रोकना पड़ गया। ऐसा लग रहा था कि लड़की सार्वजनिक तौर पर खुद को मारना चाहती है या लोकप्रियता बटोरने का मामला है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं था क्योंकि बाद में पता चला कि यह लड़की पर्यावरण को बचाने के लिए काम करने वाली संस्था की एक सदस्य है और उसकी टी-शर्ट पर लिखा था हमारे पास केवल 1028 दिन ही बचे हैं।
यहां देखें वीडियो-
अलीजी नाम की बताई जा रही लड़की की उम्र 22 साल है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और जैसे ही यह लड़की अपने को नेट से बनती है वैसे ही मैच के अधिकारी आते हैं और उसको निकालते हैं, इसके बाद लड़की को ले जाते हैं। जानकारी हासिल करने पर पता चला कि लड़की पर्यावरण प्रेमी है और फ्रांस में हो रहे जलवायु परिवर्तन से खुश नहीं है। लड़की का मानना है कि दुनिया के नेता एक ऐसे समय की ओर पृथ्वी को लेकर जा रहे हैं जहां पर फ्रेंच ओपन होना संभव नहीं होगा क्योंकि सब खत्म हो जाएगा।

कैस्पर रूड ने खेल जीत लिया
इस लड़की का मानना है कि जलवायु परिवर्तन पर फ्रांस अगर काम नहीं करेगा तो सब मिट कर राख होने जा रहा है। फ्रेंच ओपन फ्रांस में ही होता है और इस मुकाबले में हमने 2 घंटे 55 मिनट का खेल देखा जहां पर कैस्पर रूड ने शानदार खेल दिखाते हुए मारिन सिलिच को हरा दिया। फाइनल मुकाबले में उनका मुकाबला राफेल नडाल से होना है।












Click it and Unblock the Notifications